
पानी में डूबे रेलवे ट्रैक, लाइफ लाइन पर लगा ब्रेक! मुंबई-पुणे में आज हाई टाइड और भारी बारिश का अलर्ट
AajTak
मुंबई और पुणे में मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है. बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है. वहीं, रेलवे ट्रेक पर पानी भरने की वजह से ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा है. खराब मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने आज, 9 जुलाई को मुंबई और पुणे के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की है.
मुंबई और पुणे में बारिश आफत बनकर बरस रही है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है. वहीं, रेलवे ट्रेक पर पानी भरने की वजह से मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है.
मौसम विभाग ने मुंबई और पुणे में आज यानी 9 जुलाई को हाई टाइड और भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश ने मुंबई और पुणे के सड़क परिवहन के साथ हवाई सेवाओं को भी बुरी तरह प्रभावित किया है. खराब मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने आज 9 जुलाई को मुंबई और पुणे के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है. मुंबई-पुणें में आज बंद रहेंगे स्कूल मूसलाधार बारिश को देखते हुए पुणे के कलेक्टर डॉ. सुहासी दिवासे ने पुणे में 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में मंगलवार, 9 जुलाई को छुट्टी का आदेश जारी किया है. हालांकि, स्कूल के स्टाफ, प्रिंसिपल और टीचर्स को स्कूल आना पड़ेगा. इसके अलावा प्रशासन ने लोगों को पर्यटक स्थलों पर ना जाने की सलाह जारी की है. वहीं, मुंबई और नवी मुंबई मे भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए बीएमसी ने भी आज स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है. मुंबई में रेड अलर्ट जारी आईएमडी ने 9 जुलाई को मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में और पुणे व सतारा में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा पालघर, ठाणे, धुले, नंदुरबार, जलगांव, नासिक, अहमदनगर, कोल्हापुर, सांगली, शोलापुर, औरंगाबाद, जलना, परभनी, बीड, हिंगोली, नांदेण, लातुर, ओस्मानाबाद, अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलधाना, चंद्रपुर, गणचिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल में 12 जुलाई तक मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
रेलवे ट्रैक पर भरा पानी बारिश का पानी रेलवे ट्रैक पर भी भरा है इसकी वजह से लोकल ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी हुई है. मुंबई के वडाला स्टेशन पर पानी भरने से ट्रेन सेवाओं को रोकना पड़ा, जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. वहीं, रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखी गई और कई ट्रेनों को बारिश के कारण रद्द भी करना पड़ा है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









