
पानी पर राजनीति: AAP कार्यकर्ताओं ने BJP अध्यक्ष के घर का घेराव किया, काटा नल का कनेक्शन
AajTak
आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि कल हमने भाजपा को पानी की समस्या का हल निकालने लिए 24 घंटे का वक्त दिया था कि यदि भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इस समस्या का हल नहीं निकाला तो उनका पानी कनेक्शन काट दिया जाएगा. लेकिन भाजपा ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया.
राजधानी दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच राजनीति गरमा गई है. पानी की किल्लत के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली BJP अध्यक्ष आदेश गुप्ता के घर का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की. इतना ही नहीं, हाथ में फावड़ा लेकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के घर का का नल कनेक्शन काटने का दावा भी किया.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











