
पानी के भीतर दिखी रहस्यमयी चीज, प्रोफेसर के इस खौफनाक दावे से सब हैरान, शुरू की जांच
AajTak
इससे पहले भी कई बार एलियंस को लेकर तरह तरह के दावे किए गए हैं. इससे जुड़ी ज्यादातर खबरें अमेरिका से ही सामने आती हैं. यहां कई बार यूएफओ देखे जाने की खबरें आई हैं.
UFO जांचकर्ताओं ने एक खौफनाक दावे के बाद से बड़े स्तर पर जांच शुरू कर दी है. यहां एक रहस्यमयी चीज देखी गई थी. यानी वो चीज जिसके बारे में कोई कुछ नहीं जानता. ऐसा कहा जाता है कि ये पानी के भीतर 3,330mph की रफ्तार से यात्रा कर सकती है.
इन्हें USO (unidentified submerged objects) कहा जाता है. वहीं जिस खौफनाक दावे के बाद ये काम शुरू किया गया है, वो दावा प्रोफेसर बॉब मैक्गवायर ने किया है. उन्होंने कहा है कि वो जब पनडुब्बी पर सवार थे, तब उनका सामना एलियन क्राफ्ट से हुआ था.
बॉब यूएसएस हैम्पटन में इस पर बात कर रहे थे. उन्होंने कहा, 'हम रास्ते में थे और अचानक मुझे एक आवाज सुनाई दी. ये सचमुच अजीब थी और स्पष्ट था कि हमारे पास से कुछ फुसफुसाहट जैसी आवाज आ रही है.' ये चीज ध्वनि की गति से भी तेज गति से यात्रा कर रही थी.
अमेरिका में वर्जीनिया टेक और इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस एनालिसिस में काम करने वाले बॉब ने अपने इस अनुभव के बारे में 30 साल तक किसी को कुछ नहीं बताया. लेकिन अब उन्होंने इसकी जानकारी अनआइडेंटिफाइड एनोमलस फेनोमेनन सोसाइटी को दी है. प्रोफेसर ने आगे कहा, 'ये मेरे ऊपर है कि मैं जिसे चाहूं उसे बताऊं.'
बता दें, इससे पहले भी कई बार एलियंस को लेकर तरह तरह के दावे किए गए हैं. इससे जुड़ी ज्यादातर खबरें अमेरिका से ही सामने आती हैं. यहां कई बार यूएफओ देखे जाने की खबरें आई हैं. लोगों ने कहा कि उन्होंने यूएफओ देखे हैं.
वहीं कुछ लोगों ने तो एलियन देखे जाने की बात भी कही. अमेरिका के रोजवेल में एलियन क्राफ्ट के क्रैश होने की खबर आज भी चर्चा में रहती है. इसमें कहा जाता है कि एलियन क्राफ्ट में एलियन भी मौजूद थे. जिन पर अमेरिका एरिया 51 में रिसर्च कर रहा है. हालांकि किसी भी दावे की आज तक पुष्टि नहीं हुई है.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











