
पानी के भीतर थे स्कूबा डाइवर्स, तभी आया भीषण भूकंप- VIDEO वायरल
AajTak
Underwater Earthquake: गोताखोर पानी के भीतर खोजबीन का काम कर रहे थे. तभी अचानक भूकंप आ गया. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म टिकटॉक पर शेयर किया गया था.
भूकंप से हर कोई वाकिफ है. वो कितना नुकसान पहुंचा सकते हैं, ये किसी से नहीं छिपा. मगर जब कोई पानी के भीतर हो और भूकंप आ जाए, तब इसका असर कैसा होगा? ऐसा बहुत कम ही या बिल्कुल भी सुनने को नहीं मिलता. हालांकि हाल में ऐसी एक घटना हुई है. कुछ गोताखोर पानी के भीतर खोजबीन का काम कर रहे थे. तभी अचानक भूकंप आ गया. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म टिकटॉक पर शेयर किया गया था. जो बाद में अन्य सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर भी वायरल हुआ.
वीडियो में गोताखोरों को अपना काम करते और समुद्र के तल पर मूंगे यानी कोरल की जांच करते हुए दिखाया गया था. इसमें सब कुछ शांत और सुंदर दिखाई दे रहा है. मछलियां तैर रही हैं और अपनी नियमित गतिविधियां कर रही हैं. तभी एक तेज धारा गोताखोरों को विपरीत दिशा में फेंकने से पहले अपनी तरफ खींचती है. वीडियो के आखिर में मलबा हर जगह उड़ता दिख रहा है. गोताखोर खुद से दूर जाती चीजों को पकड़ने के लिए संघर्ष करते दिखे.
सब कुछ सामान्य होने से पहले ही वीडियो खत्म हो जाता है, लेकिन ये इंटरनेट पर लोगों को हैरान कर रहा है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, 'बढ़िया, अब मैंने भूकंप के दौरान समुद्र में रहना अपनी लिस्ट में शामिल कर लिया है.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'गोताखोर ने एक चट्टान को इस तरह पकड़ लिया जैसे कि वो धरती के साथ हिल रहा हो. जबकि पानी स्थिर था, ये पागलपन है.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'वाह, मैंने कभी सोचा भी नहीं कि भूकंप के दौरान पानी के अंदर स्कूबा डाइविंग करना कैसा होगा!' चौथे शख्स ने कहा, 'क्या पानी की धाराएं बदलती हैं?' पांचवें यूजर ने लिखा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि भूकंप का असर समुद्र पर पड़ेगा, लेकिन ऐसा हुआ.' हालांकि वीडियो कब का है और कौन सी जगह का है, ये पता नहीं चल सका है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










