
'पागल हो क्या?', कास्टिंग डायरेक्टर पर गुस्साए थे अक्षय खन्ना, ठुकरा दी थी 'धुरंधर', फिर कैसे बने 'रहमान डकैत'?
AajTak
'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है. फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म में 'रहमान डकैत' बनकर फैंस को क्रेजी करने वाले अक्षय खन्ना ने पहले ये फिल्म ठुकरा दी थी. इसकी क्या वजह थी? आइए जानते हैं...
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है. मल्टीस्टारर फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुई है. हर एक किरदार को फिल्म में पसंद किया जा रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा तारीफ अक्षय खन्ना ने अपने नाम कर ली है. ‘रहमान डकैत’ के किरदार में अक्षय खन्ना की दमदार एक्टिंग ने फैंस को उनका मुरीद बना दिया है. उनके डांस मूव्स से लेकर डायलॉग्स तक सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि शुरुआत में अक्षय खन्ना फिल्म के लिए तैयार नहीं थे.
क्यों अक्षय खन्ना ने रिजेक्ट की थी धुरंधर?
कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने धुरंधर की कास्टिंग को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि धुरंधर के लिए एक्टर्स की तलाश करना काफी चैलेंजिंग था. मुकेश छाबड़ा ने ये भी बताया कि फिल्म के लिए अक्षय खन्ना को राजी करना भी एक बड़ा टास्क था. अक्षय को मनाने में काफी लंबा वक्त लगा था.
News18 की रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश छाबड़ा जब धुरंधर से जुड़े तब रणवीर सिंह पहले से ही फाइनल हो चुके थे. मुकेश छाबड़ा ने बताया कि उन्होंने फिल्म के हर छोटे-बड़े किरदार के लिए स्टार्स को बराबरी की सीरीयसनेस के साथ अप्रोच किया था.
मुकेश छाबड़ा ने ये भी बताया कि जब रहमान डकैत के किरदार के लिए उन्होंने अक्षय खन्ना के नाम का सुझाव दिया था, तो आदित्य धर ज्यादा श्योर नहीं थे. मुकेश छाबड़ा बोले- जब मैंने रहमान डकैत के लिए अक्षय खन्ना का नाम लिया था, तो आदित्य को लगा था कि मैं कुछ ज्यादा ही महत्वाकांक्षी हो रहा हूं. लेकिन मुझे पूरा यकीन था कि इस किरदार के लिए अक्षय पाजी ही सबसे बेस्ट हैं.
मुकेश छाबड़ा पर क्यों भड़के थे अक्षय खन्ना?

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












