
पागलपन! शख्स ने जहरीले कोबरा को किया Kiss, फिर.. वायरल हुआ शॉकिंग VIDEO
AajTak
वीडियो में कोबरा को मुंह खोले देखा जा सकता है. वहीं माइक होल्सटन नामक का ये शख्स धीरे से पहले तो उसके करीब जाता है और फिर सिर पर किस कर देता है.
आमतौर पर सांप को देखकर लोग काफी डर जाते हैं और वहां से दूर भागने में एक पल नहीं लगाते. लेकिन इस शख्स के साथ ऐसा नहीं है. वो इन खतरनाक जीवों के साथ ही अपना समय बिताना पसंद करता है. वो अकसर जीवों के करीब जाकर अपनी तस्वीरें क्लिक कराता है. तो कई बार वीडियो बनाकर शेयर करता है. उसने एक बार फिर ऐसा ही डरावना वीडियो शेयर किया है. इसमें वो सांप को किस करता हुआ नजर आ रहा है.
वीडियो में कोबरा को मुंह खोले देखा जा सकता है. वहीं माइक होल्सटन नामक का ये शख्स धीरे से पहले तो उसके करीब जाता है और फिर सिर पर किस कर देता है. वो फिर तुरंत पीछे की तरफ हो जाता है. कोबरा तब तक कुछ रिएक्ट नहीं कर पाता. पोस्ट के कैप्शन में होल्सटन ने लिखा है, 'इसमें इतना जहर है कि एक बार के काटने से ये 10,000 पौंड वजन वाले हाथी को मार सकता है.'
क्या बोल रहे हैं लोग?
इस पोस्ट को 13 अगस्त को शेयर किया गया था. तब से अभी तक इसे पांच लाख से अधिक लोग देख चुके हैं. इसे 24 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है. कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'अब समय आ गया है कि हम तुम्हारे लिए प्रार्थना करना शुरू करें, क्योंकि यह बहुत जोखिम भरा है.' दूसरे यूजर ने कहा, 'तुम रियल टार्जन हो.' तीसरे यूजर ने कहा, 'पागल इंसान, ज्यादातर लोग ऐसा करने की हिम्मत नहीं करते, भले ही उन्हें ऐसा करने के लिए पैसे ही क्यों न मिलें.'
यह भी पढ़ें- Independence Day 2023: लड़कियों ने 'सुनो गौर से दुनिया वालों' गाने पर किया धमाकेदार डांस, VIDEO वायरल
चौथे यूजर ने कहा, 'तुम डरना भूल गए.' पांचवें यूजर ने कहा, 'ये पागलपन जैसा लगता है, तुमने ऐसा क्यों किया?' छठे यूजर ने कहा, 'यह पागलपन है, वन्य जीवन को दूसरे स्तर पर ले जाने जैसा है!'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










