
पाकिस्तान: SC ने जजों की ऑडियो लीक वाली जांच पर लगाई रोक, शहबाज सरकार को झटका
AajTak
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने कई जजों सहित अन्य लोगों से जुड़े ऑडियो लीक की न्यायिक जांच पर रोक लगा दी. SC का यह फैसला शहबाज सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. बता दें कि कुछ दिनों पहले सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के जज काजी फैज ईसा और हाई कोर्ट के दो जजों की अगुवाई में तीन सदस्यीय आयोग का गठन किया था.
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को शीर्ष अदालत के जजों सहित अन्य लोगों से जुड़े ऑडियो लीक की न्यायिक जांच पर रोक लगा दी. चीफ जस्टिस उमर अता बंदियाल, न्यायमूर्ति इजाजुल अहसन, न्यायमूर्ति मुनीब अख्तर, न्यायमूर्ति सैयद हसन अजहर रिजवी और न्यायमूर्ति शाहिद वहीद की पांच सदस्यीय पीठ ने अपना सुरक्षित फैसला सुनाया.
पीठ ने आदेश में न्यायिक पैनल के गठन पर सरकार की अधिसूचना के संचालन को भी निलंबित कर दिया.
शीर्ष अदालत ने कहा, 'परिस्थितियों में, सुनवाई की अगली तारीख तक, संघीय सरकार द्वारा जारी अधिसूचना नंबर एसआरओ.596(आई)/ 2023 दिनांक 19 मई 2023 के संचालन को निलंबित किया जाता है, जैसा कि 22 मई 2023 को सरकार द्वारा किया गया आदेश है. आयोग और उसके परिणामस्वरूप आयोग की कार्यवाही पर रोक लगा दी जाती है.'
पिछले हफ्ते ही सरकार ने बनाई थी जांच समिति
बता दें कि पिछले कुछ महीनों में सोशल मीडिया पर सामने आए ऑडियो लीक की जांच के लिए सरकार ने पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट के जज काजी फैज ईसा और हाई कोर्ट के दो जजों की अगुवाई में तीन सदस्यीय आयोग का गठन किया था और इसमें अदालत के एक सिटिंग जज के साथ-साथ मुख्य न्यायाधीश के रिश्तेदारों के ऑडियो भी शामिल थे.
इन लोगों ने समिति पर उठाए सवाल

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










