
पाकिस्तान से चल रहे आतंकी गिरोह का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस ने 6 दहशतगर्द पकड़े
Zee News
पुलिस के अनुसार, उन्होंने उत्तर प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र से विस्फोटक और हथियार भी बरामद किए हैं . पुलिस ने कहा कि इस मामले में अभी और जानकारियां जुटाई जा रही हैं.
नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस के विशेष दल ने पाकिस्तान से संचालित एक आतंकवादी गिरोह का पर्दाफाश कर दो आतंकवादियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है . अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी . पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाह ने कहा कि “पाकिस्तान से संचालित आतंकी गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है . पाकिस्तान में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है . We have arrested one Sameer from Kota, two persons arrested from Delhi and three people arrested from Uttar Pradesh. Out of the 6 people, two were taken to Pakistan via Muscat where they were trained in explosives &firearms including AK-47 for 15 days: Delhi Police Special Cellकई राज्यों में दबिश पुलिस के अनुसार, उन्होंने उत्तर प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र से विस्फोटक और हथियार भी बरामद किए हैं . पुलिस ने कहा कि इस मामले में अभी और जानकारियां जुटाई जा रही हैं. पाक आधारित आतंकी मॉड्यूल के सदस्य दो पाकिस्तानियों के इशारे पर काम कर रहे थे. उनका मकसद नवरात्र और अन्य त्यौहारों पर आतंकी वारदात करना था. इनके पास आईईडी भी बरामद हुए हैं. पकड़े गए आतंकियों की उम्र 22 से 43 साल तक बताई जा रही है. — ANI (@ANI)
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









