
पाकिस्तान में हिंदू डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, एक महीने में दूसरी बार टारगेट किलिंग
AajTak
पाकिस्तान में हिंदू डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, एक महीने में दूसरी बार टारगेट किलिंग में डॉक्टर की हत्या हुई है. इस घटना में उनके असिस्टेंट भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
पाकिस्तान में एक बार फिर हिंदू डॉक्टर को निशाना बनाया गया है. कराची नगर निगम के रिटायर्ड डायरेक्टर और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. बीरबल जेनानी की ल्यारी एक्सप्रेसवे के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हमले में उनके असिस्टेंट कुरात-उल-ऐन भी गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों एक ही कार में यात्रा कर रहे थे.
स्थानीय मीडिया ने बताया कि कराची नगर निगम के पूर्व निदेशक और नेत्र रोग विशेषज्ञ की हत्या कर दी गई. पाकिस्तान में एक महीने में दूसरे बार किसी हिंदू डॉक्टर को निशाना बनाया गया है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
इस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही टारगेट किलिंग होने का संदेह जताया जा रहा है. इस महीने पाकिस्तान में हिंदू डॉक्टर पर हमले का यह दूसरा मामला है. इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान के हैदराबाद में एक डॉक्टर धर्म देव राठी की उनके ड्राइवर ने ही घर के अंदर हत्या कर दी थी. पुलिस ने पाकिस्तानी न्यूज आउटलेट द नेशन को बताया कि ड्राइवर ने चाकू से डॉक्टर का गला काट दिया था. पुलिस ने ड्राइवर को खैरपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया और उसकी पहचान हनीफ लेघारी के रूप में की गई.
डॉक्टर के रसोइए ने पुलिस को बताया कि घर जाते समय दोनों में कहासुनी हो गई थी. इसके बाद जब वो दोनों घर पहुंचे तो ड्राइवर ने कथित तौर पर रसोई से चाकू लिया और अपने ही घर में डॉक्टर की हत्या कर दी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.








