
पाकिस्तान में लाखों गर्भवती महिलाओं के सिर पर मंडरा रहा ये खतरा
AajTak
बाढ़ से जूझ रहे पाकिस्तान में करीब 6 लाख गर्भवती महिलाओं को हेल्थ सर्विस की सख्त जरूरत है. इनमें 73 हजार महिलाएं ऐसी भी हैं, जिनकी अगले महीने की डिलीवरी होनी है. वहीं बाढ़ की वजह से बिगड़े हालात के बाद पाकिस्तान में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ लिंग आधारित हिंसा का खतरा भी बढ़ गया है.
आर्थिक तंगी झेल रहे पाकिस्तान में बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है. करोड़ों लोगों पर बाढ़ का असर है. हजारों की तादाद में लोग बेघर हो चुके हैं. 1100 से ज्यादा लोगों की बाढ़ की चपेट में आकर मौत हो गई है. इस बीच पाकिस्तान को लेकर एक और चिंता वाली खबर सामने आई है.
संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूएनएफपीए (United Nations Population Fund) के अनुसार, पाकिस्तान के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में करीब 6 लाख 50 हजार गर्भवती महिलाओं को हेल्थ सर्विस की सख्त जरूरत है. इन महिलाओं में 73 हजार ऐसी भी हैं, जो अगले महीने में बच्चे को जन्म देंगी.
यूएनएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में करीब 73 हजार महिलाओं की अगले महीने डिलीवरी होनी है. ऐसे में इन महिलाओं को स्किल्ड अटेंडेंट्स, नवजात की देखबाल और सहायता की जरूरत है.
पाकिस्तान में लिंग आधारित हिंसा का खतरा बढ़ा वहीं यूएन की एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया कि पाकिस्तान में काफी संख्या में महिलाएं और लड़कियों के खिलाफ लिंग आधारित हिंसा का खतरा भी बढ़ गया है, क्योंकि बाढ़ की वजह से करीब 10 लाख घर तबाह हो गए हैं, जिस वजह से काफी तादाद में लोग सड़कों पर आ गए हैं, जिनमें काफी संख्या में महिलाएं और लड़कियां भी शामिल हैं.
डॉन अखबार के अनुसार, यूएनएफपी के पाकिस्तान प्रतिनिधि डॉक्टर बख्तियार ने बताया कि पाकिस्तान में यूएनएफपी ग्राउंड पर सभी साथियों के साथ मिलकर काम कर रही है. जिससे यह सुनिश्चित हो जाए कि सबसे चुनौतीपूर्ण समय में भी गर्भवती महिलाओं और नई माताओं को जीवन रक्षक सेवाएं मिलती रहें.
बाढ़ से हाहाकार, एक तिहाई पाकिस्तान पानी में डूबा पाकिस्तान में मानसून की लगातार बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है, जिसकी वजह से पाकिस्तान को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. काफी तादाद में सड़कें, ब्रिज पूरी तरह तहस-नहस हो गए हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









