
पाकिस्तान में लश्कर के एक और आतंकी की मौत, मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था आजम चीमा
AajTak
26/11 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के सीनियर कमांडर आजम चीमा की पाकिस्तान में मौत हो गई है. 70 साल के आजम की पंजाब प्रांत के फैसलाबाद में दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है. वह 2006 के मुंबई धमाकों का मास्टरमाइंड था और 26/11 के मुंबई हमलावरों को कथित रूप से प्रशिक्षण देने के लिए अमेरिका द्वारा वांछित था.
लश्कर-ए-तैयबा के खुफिया प्रमुख आजम चीमा (70) की पाकिस्तान के फैसलाबाद में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है. चीमा 26/11 के आतंकी हमलों और जुलाई 2006 के मुंबई ट्रेन बम विस्फोटों के अलावा भारत में कई अन्य आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था.
चीमा की मौत ऐसे समय में हुई है जब बीते कुछ महीनों में कई लश्कर-ए-तैयबा के कई गुर्गों की पाकिस्तान में रहस्यमयी तरीके से मौत हुई है. पाकिस्तान ने कई लश्कर-ए-तैयबा के गुर्गों की हत्याओं के पीछे भारतीय एजेंसियों का होने का आरोप लगाया है. हालांकि भारत ने आरोप सिरे से खारिज किए हैं.
यह भी पढ़ें: NDLS क्यों पहुंचा था आतंकी रियाज? लश्कर के साथ मिलकर पुलवामा दोहराने की साजिश हुई नाकाम
पाकिस्तानी दावों की खुली पोल
चीमा 26/11 के आतंकी हमलों और जुलाई 2006 के मुंबई ट्रेन बम विस्फोटों के अलावा भारत में कई अन्य आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था. भारतीय एजेंसियों के लिए, उसकी मौत की खबर न केवल पाक धरती पर एक नामित आतंकवादी की मौजूदगी की पुष्टि करती है बल्कि इस्लामाबाद के झूठ की भी पोल खोलती है जो उसके अपनी धरती पर नहीं होना का दावा करता था.
लश्कर का कमांडर था चीमा

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








