
पाकिस्तान में रिश्तेदारी, ISI से कनेक्शन और भारत में जासूसी... शामली से ऐसे पकड़ में आया शातिर कलीम
AajTak
आरोपी कलीम खान को यूपी एसटीएफ की मेरठ इकाई ने गुरुवार को शामली से गिरफ्तार किया था. पकड़ा गया कलीम 12 अगस्त को ही अपनी मां आमना और पिता नफीस के साथ पाकिस्तान की जेल से रिहा होकर शामली वापस लौटा था.
यूपी एसटीएफ की टीम ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में आकार लेती आईएसआई (ISI) की साजिश को बेनकाब कर दिया है. दरअसल, शामली में पकड़ा गया आईएसआई का संदिग्ध एजेंट कलीम खान पाकिस्तान की जेल से रिहा होकर वापस लौटा था. छानबीन और पूछताछ में पता चला है कि कलीम अपने भाई के साथ मिलकर भारतीय सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी लाहौर के किसी आईपी एड्रेस पर भेज रहा था. उसके भाई का इतिहास भी दागदार पाया गया है.
सालभर से पाकिस्तानी जेल में बंद था कलीम आरोपी कलीम खान को यूपी एसटीएफ की मेरठ इकाई ने गुरुवार को शामली से गिरफ्तार किया था. पकड़ा गया कलीम 12 अगस्त को ही अपनी मां आमना और पिता नफीस के साथ पाकिस्तान की जेल से रिहा होकर शामली वापस लौटा था. ये लोग 23 जुलाई, 2022 से अवैध पिस्टल रखने के मामले में पाकिस्तानी जेल में बंद थे.
मोबाइल फोन और संदिग्ध दस्तावेज बरामद अब कलीम के पास से दो मोबाइल फोन और उर्दू में लिखे हुए कुछ संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं. साथ ही 5 ग्रुप की वॉट्सऐप चैट भी मिली है. कलीम नोकुआं रोड का रहने वाला है. पुलिस ने उसके खिलाफ FIR दर्ज की है. कलीम का भाई तसलीम पहले ही जाली करेंसी और पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी गतिविधियों में गिरफ्तार हो चुका है.
पूछताछ में आतंकी साजिश का खुलासा पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार के मुताबिक, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसटीएफ (STF) ने कार्रवाई की. टीम ने 6 दिन पहले ही पाकिस्तान की जेल से छूट कर आए शामली के नोकुआं निवासी कलीम पुत्र नफीस को हिरासत में लिया था.
जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने ISI और आतंकी संगठन से जुड़े होने की बात स्वीकार की. जांच में पता चला कि कलीम अपने भाई तहसीम के साथ ISI को वॉट्सऐप पर भारतीय सेना के फोटोग्राफ भेजते थे. उनके कब्जे से मिले मोबाइल नंबरों का आईपी एड्रेस भी लाहौर शहर का पाया गया है.
रिश्तेदारों के जरिए ISI के लोगों से मुलाकात पुलिस के मुताबिक, कलीम और तहसीम आईएसआई के इशारे पर जानकारी इकट्ठा करते थे. पाकिस्तान में रहने वाले रिश्तेदारों से मुलाकात के दौरान आईएसआई से जुड़े लोगों से कलीम की जान-पहचान हुई थी. उन लोगों ने कलीम को पैसों का लालच देकर भारत में जेहाद फैलाने के लिए असलहा, गोला बारूद और पैसा देने का वादा किया था. कलीम को शरीयत कानून लागू करने के लिए लोगों को जोड़ने का टास्क दिया गया था.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










