
पाकिस्तान में यहां टाइगर के पिंजड़े में कूदा शख्स, फिर जो कुछ हुआ, Shock देने वाला है
AajTak
पाकिस्तान के शेरबाग चिड़ियाघर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. चिड़ियाघर के कर्मचारियों को बाघ के पिंजरे के अंदर एक व्यक्ति का आधा खाया हुआ शव मिला. माना जा रहा है कि ये शख्स टाइगर के पिंजड़े के अंदर कूदा था.
चिड़ियाघर या फिर किसी नेशनल पार्क में इंसानों का जानवर बनना कोई नयी बात नहीं है. कई मौकों पर चिड़ियाघर जैसी जगहों पर हम पत्थर मारने से लेकर चीखने चिल्लाने तक, इंसानों को ऐसा बहुत कुछ करते देखते हैं. जिसके बाद भेद करना मुश्किल हो जाता है कि, जो पिंजड़े में बंद है और जो पिंजड़े के बाहर है, उन दोनों में पशु किसका पर्यायवाची है. लेकिन क्या हर बार जानवर इंसानों की इन हरकतों को नजरअंदाज कर देते हैं?
जवाब हमें पाकिस्तान में हुई एक चौंका देने वाली घटना से मिला है. पाकिस्तान में बहावलपुर के शेरबाग चिड़ियाघर में लोग उस वक़्त हैरान रह गए, जब चिड़ियाघर के कर्मचारियों को बाघ के पिंजरे के अंदर एक व्यक्ति का आधा खाया हुआ शव मिला. माना जा रहा है कि, ये शख्स टाइगर के पिंजड़े के अंदर कूदा था.
वन्यजीव विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, उस्मान बुखारी ने एएफपी से बात करते हुए कहा कि, 'अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी नहीं की गई है, हालांकि बाड़े से मिले सबूत इस बात की ओर इशारा करते हैं कि जब उस पर बाघों ने हमला किया था तब वह जीवित था.
घटना के बाद पंजाब के पूर्वी प्रांत में स्थित इस चिड़ियाघर को बंद कर दिया गया है. साथ ही यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि आदमी जानवर की मांद में कैसे पहुंचा. बुखारी के अनुसार, 'बाघ उस आदमी पर हमला करने के लिए अपनी मांद से बाहर नहीं गए, वल्कि वह व्यक्ति खुद उनके बाड़े में कूदा था.
उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि अगर कहीं सुरक्षा में चूक हुई है, तो हम इसका भी समाधान करेंगे. साथ ही ये भी बताया गया कि अगर जरूरत पड़ी, तो हम निजी सुरक्षा गार्डों को भी चिड़ियाघर में नियुक्त करेंगे. बताते चलें कि शव कुछ इस हालत में था कि उसकी पहचान नहीं हो पाई है. और न ही परिवार का कोई सदस्य शव पर दावा करने के लिए सामने आया है.
मामले में दिलचस्प ये है कि टाइगर के बाड़े में कूदने वाले इस व्यक्ति को चिड़ियाघर प्रशासन ने 'पागल' करार दे दिया है. चिड़ियाघर के एक अन्य अधिकारी ज़हीर अनवर ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा है कि कोई भी समझदार व्यक्ति टाइगर की मांद में नहीं कूदेगा. स्थानीय मीडिया आउटलेट्स से बात करते समय उन्होंने बताया कि, मांद के पीछे सीढ़ियां हैं, हो सकता है उसने वहीं से छलांग लगाई हो.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










