
पाकिस्तान में मिसाइल गिरने पर भारत सरकार ने जताया खेद, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश
AajTak
अब भारत सरकार की तरफ से इस पर स्पष्टीकरण आ गया है. जोर देकर कहा गया कि तकनीकी खराबी की वजह से एक मिसाइल फायर हुई थी. इस मामले में कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए गए हैं.
पाकिस्तान की तरफ से भारत पर उसके एयरस्पेस के उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था. दावा किया गया कि 124 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भारत की तरफ से आ रहा ऑब्जेक्ट पाकिस्तान के खानेवाल जिले में जा गिरा. अब भारत सरकार की तरफ से इस पर स्पष्टीकरण आ गया है. जोर देकर कहा गया कि तकनीकी खराबी की वजह से एक मिसाइल फायर हुई थी. इस मामले में कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए गए हैं.
भारत सरकार ने अपने जवाब में कहा है कि 9 मार्च को एकरूटीन मेंटेनेंस के दौरान तकनीकी खराबी की वजह से मिसाइल फायर हो गई थी. भारत सरकार ने इस मामले का संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दे दिए हैं. सरकार के मुताबिक वो मिसाइल पाकिस्तान के क्षेत्र में जा गिरी थी. लेकिन इसमें किसी भी नागरिक की जान नहीं गई है. अब जिस विवाद को भारत सरकार ने सिर्फ एक गलती करार दिया है, पाकिस्तान में इसके लेकर जबरदस्त बवाल है. वहां की सरकार से लेकर मीडिया तक, हर कोई इस घटना को भारत की आक्रमकता के तौर पर दिखा रहा है.
पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा है कि भारत को इसके लिए जिम्मेदारी लेनी होगी. उन्होंने कहा, 'भारत को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाना ही चाहिए. इस घटना पर भारत के स्पष्टीकरण के बाद हम अपना अगला कदम उठाएंगे.' अब भारत की तरफ से वो स्पष्टीकरण दे दिया गया है लेकिन पाक ने कोई जवाब नहीं दिया है.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






