
पाकिस्तान में महिला के 'कपड़ों' पर भड़के लोग, चारों तरफ से घेरा और फिर... सामने आया खौफनाक VIDEO
AajTak
इस वीडियो में उस अधिकारी की सराहना की गई, जो मौके पर मौजूद थी और जिसने स्थिति को शांत करने की कोशिश की. उसे महिला को भीड़ से दूर ले जाते देखा जा सकता है.
पाकिस्तान में भीड़ ने एक महिला के साथ जो किया, वो देखकर किसी की भी रुह कांप जाए. एक अकेली महिला को भीड़ ने अचानक घेर लिया. इसके पीछे की वजह उसके कपड़ों पर बताया गया. महिला ने अरबी में प्रिंटेड ड्रेस पहना था. मगर पाकिस्तान के लोगों को लगा कि ये कुरान की आयतें हैं. भीड़ ने महिला पर ईशनिंदा का आरोप लगाया. गनीमत रही कि पुलिस महिला की मदद के लिए सही वक्त पर पहुंच गई. उसे पुलिस ने अपनी सुरक्षा में रखा.
घटना का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है. जिसमें स्थानीय महिला पुलिसकर्मी को ये कहते सुना जा सकता है कि महिला अपने पति के साथ उस वक्त शॉपिंग पर निकली थी, जब भीड़ ने उस पर हमला कर दिया. भीड़ ने उससे कहा कि वो अपने कपड़े उतार दे. पुलिसकर्मी की पहचान एएसपी सैयदा शहरबानो नकवी के रूप में की गई है और पंजाब पुलिस ने घटना का एक वीडियो भी शेयर किया है. इस वीडियो में उस अधिकारी की सराहना की गई, जो मौके पर मौजूद थी और जिसने स्थिति को शांत करने की कोशिश की. उसे महिला को भीड़ से दूर ले जाते देखा जा सकता है.
एक रेस्टोरेंट में चेहरे पर हाथ रखकर खड़ी महिला की वीडियो सामने आया. रेस्टोरेंट के बाहर लोगों की भीड़ थी. तभी वहां पुलिस पहुंची. पुलिस ने रेस्टोरेंट को घेरा और महिला को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Punjab Police Official नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में महिला पुलिसकर्मी की तारीफ की गई है. वीडियो पर लोग कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
एक यूजर ने कहा, 'इस महिला को धर्म के नाम पर मार दिया गया होता, अगर इस एएसपी ने उसे समय पर बचाया नहीं होता.' एक अन्य यूजर का कहना है, 'महिला लोगों से घिरी हुई थी क्योंकि उसके रिस्टबैंड पर अरबी में नाम लिखे थे, कुछ लोगों ने कहा कि ये कुरान की आयतें हैं. दरअसल, ऐसा नहीं है. ये केवल साधारण अरबी शब्द हैं, इसका धर्म से संबंध नहीं है. ØÙÄÙˆØé का अर्थ है सुंदर, जो एक अरबी शब्द है.'
अधिकतर लोग महिला के सपोर्ट में उतरे हैं. एक यूजर ने इस ड्रेस की तस्वीर भी शेयर की है. बाद में पीड़ित महिला की एक और तस्वीर सामने आई. जिसमें वो दो मौलवियों के बीच में हाथ जोड़कर बैठी है. महिला माफी मांगते हुए कहती है कि अब कभी ये ड्रेस नहीं पहनेगी.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










