
पाकिस्तान में महंगाई की मार, मुफ्त आटे के लिए टूट रही लोगों की भीड़, भगदड़ में अब तक 4 लोगों की मौत
AajTak
पड़ोसी देश पाकिस्तान गेहूं की भारी कमी के कारण गंभीर खाद्य संकट से जूझ रहा है. आलम यह है कि पाकिस्तान में आटा 155 रुपये किलो तक बिक रहा है. इस महंगाई में पाकिस्तान सरकार सब्सिडी के तहत मुफ्त में आटा बांट रही है. लेकिन सब्सिडी वाले आटे के लिए भीड़ इतनी बढ़ रही है कि भगदड़ की वजह से लोगों की मौत तक हो रही है.
आर्थिक तंगहाली झेल रहे पाकिस्तान के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पाकिस्तान में गेहूं की कमी से भारी किल्लत मची हुई है. गेहूं की भारी कमी के कारण पाकिस्तान में आटे की कीमतें आसमान छू रही हैं. गंभीर आर्थिक संकट के कारण पहले से ही लोगों की जेब खाली हैं. इस महंगाई में सरकार लोगों तक आटे मुहैया कराने के लिए सब्सिडी के तहत मुफ्त में आटा बांट रही है. लेकिन सब्सिडी वाले आटे के लिए भीड़ इतनी ज्यादा है कि भगदड़ की वजह से लोगों की मौत हो रही है.
समाचार एजेंसी मुताबिक, पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ प्रांत में सरकार की ओर से मुफ्त में बंट रहे आटे को लेने आई एक महिला की भगदड़ में कुचलकर मौत हो गई. महिला की उम्र 60 साल बताई जा रही है. इसके बाद गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल काटा. इससे पहले सोमवार को भी मुजफ्फरगढ़ में आटा लेने आई एक 50 वर्षीय महिला की भगदड़ के दौरान मौत हो गई थी.
पाकिस्तान के सरकारी सरकारी अधिकारियों ने शनिवार को बताया है कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पिछले कुछ दिनों में सरकारी वितरण केंद्रों से मुफ्त आटा लेने की कोशिश के दौरान कम से कम चार बुजुर्गों की मौत हो गई है. अधिकारी ने बताया कि आसमान छूती महंगाई से पार पाने के लिए पंजाब प्रांत में गरीबों के लिए मुफ्त आटा योजना की शुरुआत की गई थी.
पेशावर में आटे की कमी के बाद महिलाओं ने किया रोड जाम
रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के पेशावर में सब्सिडी वाला आटा न मिलने के बाद महिलाओं ने रोड जाम कर दिया. इसके अलावा, आंदोलनकारियों ने आस-पास के रेस्टोरेंट पर भी हमला बोल दिया. आंदोलनकारी देश में आटे की कमी के लिए रेस्टोरेंट को जिम्मेदार ठहराते हुए कह रहे हैं कि आम नागरिक आटा नहीं खरीद पा रहा है और रेस्टोरेंट वाले लजीज व्यंजन परोस रहे हैं.
पाकिस्तान में आटे की किल्लत

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








