
पाकिस्तान में बाढ़ का कहर, 3.3 करोड़ लोग प्रभावित, US समेत इन देशों ने किया मदद का ऐलान
AajTak
पाकिस्तान में बाढ़ से अब तक 1136 लोगों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में 75 लोगों की मौत हुई है, जबकि 59 लोग जख्मी हुए हैं. पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अकेले 355 बिलियन पाकिस्तानी रुपए का नुकसान हुआ है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि देश में भयावह स्थिति ने अर्थव्यवस्था के लिए एक गंभीर स्थिति पैदा कर दी है.
पाकिस्तान में बाढ़ से हाहाकार मचा है. सोमवार तक बाढ़ और बारिश से जुड़ीं घटनाओं में 1,136 लोगों की मौत हो चुकी है. बताया जा रहा है कि बाढ़ में पाकिस्तान की करीब 3.3 करोड़ आबादी प्रभावित हुई है. इसी बीच अमेरिका ने पाकिस्तान को 30 मिलियन डॉलर (659 करोड़ पाकिस्तानी रुपए ) की मदद का ऐलान किया है. आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए मदद का ये ऐलान काफी अहम माना जा रहा है.
पाकिस्तान में लगातार हो रही भारी मानसूनी बारिश के चलते बाढ़ आ गई है. इस्लामाबाद में अमेरिका के दूतावास ने बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान की सरकार ने बाढ़ को नेशनल इमरजेंसी घोषित किया है. देश में 66 जिले आपदा से प्रभावित हैं. दूतावास के मुताबिक, अमेरिका ने यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलेपमेंट (USAID) के जरिए पाकिस्तान को 30 मिलियन अमेरिकी डॉलर की अतिरिक्त मदद का ऐलान किया है. यह मदद प्रभावित लोगों और समुदायों की मानवीय सहायता के लिए है. अमेरिका ने बाढ़ से हुए नुकसान पर दुख जताया
बयान में आगे कहा गया है कि अमेरिका पाकिस्तान में मौतों और घरों को पहुंचे नुकसान से दुखी है. पाकिस्तान की सरकार की मदद की अपील पर अमेरिका तत्काल खाद्य सहायता, साफ पानी, स्वच्छता, वित्तीय और शेल्टर जैसी मदद को प्राथमिकता देगा. अमेरिका ने कहा कि स्थानीय लोगों के साथ संपर्क में रहकर इस पूरे संकट की निगरानी कर रहा है. साथ ही अमेरिका द्वारा दी गई मदद जिंदगी बचाएगी और कमजोर प्रभावित समुदायों के दुख को कम करेगा. अमेरिकी दूतावास के मुताबिक, US पाकिस्तान में बाढ़ से प्रभावित समुदायों की मदद के लिए दृढ़ है. अमेरिका ने इस महीने की शुरुआत में 1.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मदद का ऐलान किया था, ताकि यह बाढ़ के प्रभावों को कम और रोकने में मदद की जा सके. उधर, यूएन और पाकिस्तानी सरकार ने बाढ़ से निपटने के लिए 160 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मदद की अपील की है. यह राशि 52 लाख लोगों को खाना, पानी, आपातकालीन शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में मदद उपलब्ध करा सकती है.
पाकिस्तान में बाढ़ से अब तक 1136 लोगों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में 75 लोगों की मौत हुई है, जबकि 59 लोग जख्मी हुए हैं. पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अकेले 355 बिलियन पाकिस्तानी रुपए का नुकसान हुआ है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि देश में भयावह स्थिति ने अर्थव्यवस्था के लिए एक गंभीर स्थिति पैदा कर दी है. उन्होंने कहा, यह बाढ़ पाकिस्तान के इतिहास में सबसे भीषण है. शरीफ ने कहा कि इस बाढ़ में हजारों लोगों की मौत हो गई, हजारों घायल हैं, लाखों जानवरों की मौत हो गई.
मदद के लिए कई देश आए आगे
चीनी एयरफोर्स के दो Y-20 कारगो प्लेन कराची पहुंचे. इनमें 3000 टेंट समेत मानवीय मदद के सामान थे. उधर, यूएई से खाद्य साम्रगी लेकर उड़ान रावलपिंडी पहुंची. इसमें खाने का सामान, मेडिकल सप्लाई और टेंट थे. ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री ने 2 मिलियन डॉलर की मदद का ऐलान किया. यूरोपियन काउंसिल ने 2.15 मिलियन यूरो की मदद का ऐलान किया. तुर्की के 6 विमान मदद का सामान लेकर कराची पहुंचे. कनाडा ने 5 मिलियन डॉलर, अजरबैजान ने 1.2 मिलियन डॉलर और यूके ने 1.5 मिलियन पाउंड की मदद का ऐलान किया.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








