
पाकिस्तान में पोलियो ड्रॉप पिलाने वाली टीम पर हमला, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी की मौत
AajTak
हमले का शिकार हुए पोलियो टीकाकरण दल के लोग फिलहाल सुरक्षित हैं. पुलिसकर्मी पर गोली चलाने के बाद हमलावर भाग निकले थे. अब तक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले कि जिम्मेवारी नहीं ली है.
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को पोलियो टीकाकरण दल को लेकर जा रहे एक पुलिसकर्मी की संदिग्ध आतंकवादियों ने हत्या कर दी. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार पिशिन के डीसीपी मुहम्मद यासिर ने कहा कि मंगलवार सुबह प्रांत के पिशिन इलाके में पोलियो टीकाकरण टीम पर हमला हुआ था. यहां इनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ने संदिग्ध आतंकवादियों पर गोली चलाई तो बैकफायर की गई जिसमें उनकी मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि हालांकि पोलियो टीकाकरण दल के लोग सुरक्षित हैं. पुलिसकर्मी पर गोली चलाने के बाद हमलावर भाग निकले थे. अब तक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले कि जिम्मेवारी नहीं ली है.
गौरतलब है कि यह कोई पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान में पोलियो ड्रॉप पिलाने वाली टीम पर हमला हुआ हो. बल्कि इससे पहले बलूचिस्तान के खैबर पख्तुनवा और महानगर कराची में भी पोलियो टीकाकरण दल पर हमले हुए थे.
डीसीपी मुहम्मद यासिर ने कहा कि सुरक्षा पुख्ता करने के बाद से इस तरह के हमलों में कमी देखी गई है. आखिरी बार ऐसा हमला केपीके टैंक जिले में बीते अगस्त में हुआ था जब टीम की सुरक्षा में लगे दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई थी.
पाकिस्तान सरकार ने बलूचिस्तान के 19 जिलों में पांच दिवसीय पोलियो विरोधी अभियान शुरू किया है. यहां ग्रामीण इलाकों में उग्रवादी और धार्मिक चरमपंथी बच्चों को खतरनाक बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण के खिलाफ अभियान चलाते हैं. आतंकवादी यह कहकर जनता को डरा रहे हैं कि टीकों से उनके बच्चों में बांझपन की समस्या हो जाएगी. बता दें कि अफगानिस्तान और मोजाम्बिक के साथ पाकिस्तान उन तीन देशों में से एक है जहां अभी भी पोलियो वायरस के मामले सामने आ रहे हैं. इस साल अब तक पाकिस्तान में पोलियो के 19 मामले सामने आए चुके हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








