
पाकिस्तान में कुछ भी हो सकता है... थाने गया चोर, बाइक चुराई और फरार, पुलिस देखती रह गई!
AajTak
पाकिस्तान में कुछ भी हो सकता है, इस बात को सच साबित करती ये घटना कराची से सामने आई है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. सोचिए, जहां पुलिस स्टेशन हो, वहां कानून और सुरक्षा की गारंटी होनी चाहिए. लेकिन जब पुलिस स्टेशन के ठीक बाहर ही चोरी हो जाए, तो इसे क्या कहेंगे?
पाकिस्तान में कुछ भी हो सकता है, इस बात को सच साबित करती ये घटना कराची से सामने आई है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. सोचिए, जहां पुलिस स्टेशन हो, वहां कानून और सुरक्षा की गारंटी होनी चाहिए. लेकिन जब पुलिस स्टेशन के ठीक बाहर ही चोरी हो जाए, तो इसे क्या कहेंगे? कराची के अल-फलाह थाने के बाहर एक शख्स की मोटरसाइकिल चोरी हो गई. वो भी तब, जब वो पुलिस अफसर से मिलने अंदर गया था.
जियो न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान के कराची शहर में बढ़ते स्ट्रीट क्राइम की एक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है. कराची के कोरंगी जिले के अल-फलाह पुलिस स्टेशन के बाहर से एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल उस वक्त चोरी हो गई जब वह थाने के अंदर पुलिस अधिकारी से मिलने गया था.
पीड़ित शाहिद इकबाल अपनी 125cc मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर KQT-6183) थाने के मुख्य गेट के बाहर खड़ी कर थाने के भीतर गया था. जब वह बाहर लौटा तो बाइक गायब थी. इस घटना के बाद थाने में अफरा-तफरी मच गई.
सीसीटीवी में दिखा चोर
सबसे हैरानी वाली बात यह रही कि सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया कि चोरी से ठीक कुछ मिनट पहले ही आरोपी युवक थाने के भीतर गया था.ड्यूटी ऑफिसर और अन्य पुलिसकर्मियों से मिला और गुमशुदा पहचान पत्र की शिकायत करने का नाटक किया. इस दौरान उसने थाने का माहौल समझा और फिर बाहर आकर कुछ ही सेकंड में बाइक चुराकर फरार हो गया.
पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश में जुट गई है. फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी पहले थाने के भीतर गया और फिर बड़ी चालाकी से बाइक लेकर भाग गया.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










