
पाकिस्तान में अब पूरा होगा 1947 से रुका हुआ ये ऐतिहासिक काम
AajTak
पाकिस्तान के सियालकोट जिले की दस्का तहसील स्थित गुरुद्वारे का निर्माण कार्य 1944 में शुरू हुआ था लेकिन 1947 में बंटवारे की वजह से यह पूरा नहीं हो पाया. अब खबर है कि इसका निर्माण कार्य पूरा करा रहा है. ऐतिहासिक गुरुद्वारे नानकसर के रेनोवेशन और रेस्टोरेशन का काम शुरू कर दिया है. यह गुरुद्वारा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की दस्का के फतेह भिंडर गांव में है.
भारत-पाकिस्तान बंटवारे का दंश लाखों लोगों ने झेला लेकिन इसकी मार पाकिस्तान के एक गुरुद्वारे पर भी पड़ी. आज से लगभग आठ दशक पहले पाकिस्तान के सियालकोट में एक गुरुद्वारे का निर्माण कार्य शुरू हुआ था लेकिन 1947 में भारत, पाकिस्तान विभाजन की वजह से इस गुरुद्वारे का निर्माण कार्य कभी पूरा नहीं हो पाया. कहा जाता है कि सिखों के पहले गुरु नानक देव अपनी चौथी उदासी (भ्रमण) के दौरान इसी गुरुद्वारे में ठहरे थे.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 75 साल की बदहाली के बाद अब गुरुद्वारा नानकसर (Gurdwara Nanaksar) का निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया जा रहा है.
पाकिस्तान के सियालकोट जिले की दस्का तहसील स्थित गुरुद्वारे का निर्माण कार्य 1944 में शुरू हुआ था लेकिन 1947 में बंटवारे की वजह से यह पूरा नहीं हो पाया. अब खबर है कि पाकिस्तान का Evacuee Trust Property Board (ETPB) इसका निर्माण कार्य पूरा करा रहा है.
ईटीपीबी के चेयरमैन हबीब उर रहमान का कहना है कि उन्होंने ऐतिहासिक गुरुद्वारे नानकसर के रेनोवेशन और रेस्टोरेशन का काम शुरू कर दिया है. यह गुरुद्वारा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की दस्का के फतेह भिंडर गांव में है.
हाल ही में इस गुरुद्वारे का दौरा कर चुके और इसके रेनोवेशन को लेकर उचित दिशानिर्देश दे चुके रहमान ने कहा, गुरुद्वारे के रिस्टोरेशन का काम सिख मर्यादा के अनुसार किया जा रहा है.
पाकिस्तान के इतिहासकार शाहिद शब्बीर बताते हैं कि गुरु नानक देव की चौथे उदासी पूरा होने पर वह फतेह भिंडर गांव में ठहरे थे.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








