
पाकिस्तान भी करेगा टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार? बांग्लादेश के बाहर होने पर नकवी की ICC को धमकी
AajTak
पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा कि बांग्लादेश के साथ आईसीसी ने अन्याय किया है और दोहरे मापदंड अपनाए जा रहे हैं. उन्होंने साफ कहा कि बांग्लादेश को हर हाल में विश्व कप खेलना चाहिए और पाकिस्तान सरकार इस मामले में अंतिम फैसला लेगी. नकवी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को आईसीसी से ज्यादा अपनी सरकार पर भरोसा है.
बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर किए जाने के आईसीसी के फैसले से पाकिस्तान को भी मिर्ची लगी है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. पाकिस्तान में मीडिया से बात करते हुए मोहसिन नकवी ने कहा कि बांग्लादेश के साथ अन्याय हुआ है और आईसीसी को दोहरे मापदंड नहीं अपनाने चाहिए.
मोहसिन नकवी ने बताया कि उन्होंने यह मुद्दा आईसीसी बोर्ड मीटिंग के दौरान भी उठाया था. उन्होंने कहा, मैंने आईसीसी की बैठक में साफ कहा कि आप दोहरे मानदंड नहीं अपना सकते. एक देश के लिए एक फैसला और दूसरे देश के लिए दूसरा फैसला नहीं हो सकता. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बांग्लादेश को हर हाल में विश्व कप खेलना चाहिए, क्योंकि वह टूर्नामेंट का एक बड़ा और अहम हितधारक है.
पीसीबी प्रमुख ने कहा कि बांग्लादेश और पाकिस्तान दोनों आईसीसी के समान सदस्य हैं और उनके साथ अलग-अलग व्यवहार नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा, बांग्लादेश पाकिस्तान जैसा ही सदस्य है. अगर आपने पाकिस्तान के मामले में भारत को प्राथमिकता दी है, तो बांग्लादेश के मामले में भी वही रवैया अपनाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश की निकली अकड़... ICC ने T20 वर्ल्ड कप से किया बाहर, इस टीम की हुई एंट्री
आईसीसी को पाकिस्तान ने दी धमकी
मोहसिन नकवी ने यह भी कहा कि कोई एक देश दूसरे देश पर अपना फैसला नहीं थोप सकता. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर ऐसा हुआ तो पाकिस्तान अपने रुख पर मजबूती से खड़ा रहेगा. उन्होंने कहा, “एक देश दूसरे देश को निर्देश नहीं दे सकता. अगर ऐसा हुआ, तो पाकिस्तान अपनी स्थिति पर अडिग रहेगा.”

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






