
पाकिस्तान ने ताबड़तोड़ आतंकी हमलों के लिए भारत पर लगाया आरोप, अमेरिका से मांग रहा मदद
AajTak
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए पाकिस्तान के गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने दावा किया कि आतंक के संचालक, ट्रेनिंग कैंप्स और आतंकवादी गतिविधियों के लिए वित्तीय सहायता सीमा पार से आ रही है. उन्होंने भारत और अफगानिस्तान पर बेतुके आरोप लगाए हैं.
पाकिस्तान के गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने गुरुवार को भारत पर देश में आतंकवाद को बढ़ावा देने जैसा बेतुका आरोप लगाया. लगातार आतंकी हमलों से जूझ रहे पाकिस्तान ने इन हमलों को लेकर भारत को दोष दिया है. पाकिस्तान के गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी के अनुसार, देश की सुरक्षा स्थिति लगातार खराब होती जा रही है तथा देश में प्रतिदिन औसतन नौ आतंकवादी हमले हो रहे हैं.
भारत के खिलाफ पाकिस्तान के आरोप
इस्लामाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए पाकिस्तानी मंत्री ने दावा किया कि आतंक के संचालक, ट्रेनिंग कैंप्स और आतंकवादी गतिविधियों के लिए वित्तीय सहायता सीमा पार से आ रही है.
उन्होंने कहा, 'इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह सब पड़ोसी देशों से हो रहा है. हैंडलर वहीं हैं, ट्रेनिंग वहीं हो रही है और फंडिंग सीमा पार से हो रहा है. हम इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे और अमेरिका तथा अन्य वैश्विक मंचों से मदद मांगेंगे.'
उन्होंने आगे बताया कि पाकिस्तान ने पहले भी कुलभूषण जाधव के मामले सहित कई मामलों में कथित भारतीय संलिप्तता पर डॉक्यूमेंट्स उपलब्ध कराए हैं. उन्होंने कहा, 'हम अपने मित्र देशों को साथ लेकर चलेंगे और उनके सामने ये सभी तथ्य पेश करेंगे ताकि वे ऐसी गतिविधियों को रोकने में भूमिका निभा सकें.'
चौधरी की यह टिप्पणी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के विद्रोहियों द्वारा 11 मार्च को बलूचिस्तान के बोलन जिले में जाफर एक्सप्रेस हाइजैक के बाद आई है. इस ट्रेन हाइजैक में कई लोग मारे गए थे और सुरक्षा में चूक को लेकर कई चिंताएं पैदा हो गई थीं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









