
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान बॉर्डर पर कर दी एयरस्ट्राइक? आतंकी ठिकानों को तबाह करने का दावा
ABP News
Pakistan Airstrike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा के पास आतंकियों के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है. पाकिस्तान का दावा है कि यह कार्रवाई हालिया फिदायीन हमलों के जवाब में की गई.
Pakistan Airstrike: अफगानिस्तान में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक को लेकर नई जानकारी सामने आई है. टोलो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तानी वायुसेना ने अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में एक धार्मिक मदरसे को निशाना बनाया. रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी जेट विमानों ने नंगरहार प्रांत के खोगयानी जिले में भी कई एयरस्ट्राइक की. टोलो न्यूज ने बताया कि शनिवार से पक्तिका के बरमल और अर्गुन जिलों के साथ-साथ नंगरहार के खोगयानी, बहसोद और गनी खेल जिलों में कई हमले किए गए हैं.
पाकिस्तानी मीडिया सूत्रों ने भी इस्लामाबाद की ओर से किए गए हवाई हमलों की पुष्टि की है. रिपोर्ट में कहा गया कि ये हमले पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के पास कथित आतंकी कैंपों को निशाना बनाकर किए गए.
सात कैंप और ठिकाने को बनाया गया निशाना
जियो न्यूज ने पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय के हवाले से बताया कि इन हमलों में फिटना अल खवारिज (FAK), उसके सहयोगी संगठनों और दाएश खुरासान प्रांत (DKP) के सात कैंप और ठिकानों को निशाना बनाया गया. मंत्रालय ने दावा किया कि हाल के आत्मघाती हमलों के जवाब में यह कार्रवाई “पूरी सटीकता और सावधानी” के साथ की गई.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












