
'पाकिस्तान दिवालिया हो चुका है, हमें अपने पैरों पर खड़े होने की जरूरत', बोले PAK रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, देखें VIDEO
AajTak
पाकिस्तान में हालात बेहद नाजुक हो चुके हैं. महंगाई चरम पर है. रोटी-पानी के लिए भी वहां लाले पड़ गए हैं. इसी बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दिवालिया हो चुका है. हमें अपने पैरों पर खड़े होने की जरूरत है.
पाकिस्तान तंगहाली के दौर से गुजर रहा है. देश के हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि वह अब दिवालिया होने की कगार पर पहुंच चुका है. महंगाई इस कदर बढ़ चुकी है कि देश की आवाम रोटी-पानी के लिए भी मोहताज होती जा रही है. इसी बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दिवालिया हो चुका है. हम दिवालिया मुल्क के रहने वाले हैं. ख्वाजा आसिफ ने ये भी कहा कि पाकिस्तान डिफॉल्ट नहीं हो रहा, बल्कि हो चुका है.
पीएमएल-एन नेता और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि पाकिस्तान डिफॉल्ट नहीं कर रहा है, बल्कि पहले ही डिफॉल्ट कर चुका है और हम एक दिवालिया देश में रह रहे हैं. दरअसल, ख्वाजा आसिफ ने सियालकोट में एक निजी कॉलेज के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की. अपने भाषण के दौरान ख्वाजा आसिफ ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर जमकर निशाना साधा और उन पर पाकिस्तान में आतंकवाद की वापसी की अनुमति देने का आरोप लगाया.
ख्वाजा आसिफ ने कहा कि इमरान खान ऐसा खेल खेला कि अब आतंकवाद हमारी नियति बन गया है. ख्वाजा आसिफ ने देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति के बारे में बात करते हुए कहा कि हम एक दिवालिया देश के निवासी हैं.
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वह ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि आपने सुना होगा कि एक डिफ़ॉल्ट या दिवालियापन होने वाला है, एक मेल्टडाउन होगा, लेकिन यह पहले ही हो चुका है, ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हमारी सभी समस्याओं का समाधान देश में है, लेकिन हम इसके लिए आईएमएफ की ओर देख रहे हैं.
दरअसल, पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार गिरावट के साथ अब 3 अरब डॉलर के नीचे पहुंच चुका है. आयात के लिहाज से देखें तो ये महज तीन सप्ताह के लिए ही बचा हुआ है. ऐसे हालातों में पाकिस्तान की पूरी आस अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से मिलने वाली मदद पर टिकी हुई है, जिसमें लगातार देरी होती जा रही है. आईएमएफ से डील में हो रही लेट-लतीफी को लेकर पूर्व इन्वेस्टमेंट बैंकर और इक्विटी निवेश प्रमुख, यूसुफ नजर ने कहा कि वित्त मंत्री इशाक डार के पास ग्लोबल लैंडर आईएमएफ के साथ काम करने या फिर सुधारों का प्लान पेश करने की कोई स्पेशिएलिटी नहीं है.
उन्होंने कहा कि अगर हम पाकिस्तान की इकोनॉमी में जारी तेज गिरावट पर ब्रेक लगने की उम्मीद रखना चाहते हैं, तो फिर वित्त मंत्री इशाक डार को पद से हटाया जाना चाहिए. नजर ने आगे कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर हमें आने वाले और भी बुरे दिनों के लिए तैयार रहना होगा.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








