
पाकिस्तान-चीन ने लांघी सीमा तो खैर नहीं! भारत करेगा अमेरिका से 30 प्रीडेटर ड्रोन्स का सौदा
Zee News
भारत सरकार अपनी सैन्य क्षमता को बढ़ाने के लिए तीन अरब डॉलर खर्च कर 30 सशस्त्र (आर्म्ड) ड्रोन खरीदने की योजना बना रही है. प्रीडेटर ड्रोन (Predator Drones) की खासियत की बात करें तो यह कई खूबियों से लैस है.
नई दिल्ली: भारत की सैन्य क्षमता को बढ़ाने के लिए अमेरिका से 30 प्रीडेटर ड्रोन (30 Predator Drones) खरीदने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 23 सितंबर को वॉशिंगटन में चार शीर्ष अमेरिकी कंपनियों के सीईओ के साथ सशस्त्र ड्रोन निर्माता जनरल एटॉमिक्स के प्रमुख से भी मुलाकात करेंगे. बता दें कि पीएम मोदी तीन दिनों की अमेरिका यात्रा पर वॉशिंगटन पहुंच गए हैं और भारतीय समय के अनुसार आज (23 सितंबर) शाम 7 बजे चार शीर्ष अमेरिकी कंपनियों के सीईओ से मुलाकात करने वाले हैं.
हिंदुस्तान टाइम्स ने वॉशिंगटन स्थित सूत्रों के अनुसार बताया है कि पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सभी चार सीईओ से आमने-सामने मुलाकात करेंगे. ये सभी ऐसी कंपनियों का नेतृत्व कर रहे हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में अग्रणी हैं. जनरल एटॉमिक्स के प्रमुख, क्वालकॉम सेमी-कंडक्टर प्रमुख, ब्लैकरॉक वैश्विक निवेश कंपनी, फर्स्ट सोलर (नॉन कन्वेंशनल एनर्जी लीडर) और एडोब (सॉफ्टवेयर में यूएस लीडर) के सीईओ से मुलाकात करेंगे.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










