
पाकिस्तान को ललकारा, बीजेपी को फटकारा...कश्मीरी पंडितों पर केजरीवाल बोले- प्लान बताओ, एक्शन कब?
AajTak
अरविंद केजरीवाल ने कश्मीर पर भाजपा सरकार की नीति को पूरी तरह फेल बताया और कहा कि इन्हें सिर्फ गंदी राजनीति करनी आती है. उन्होंने पाकिस्तान को भी ललकारते हुए कहा कि कश्मीर को लेकर पाकिस्तान किसी तरह की गलतफहमी में न रहे.
जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों पर हुए हमले के विरोध में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल रविवार को पाकिस्तान और भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर नजर आए. केजरीवाल ने कहा कि कश्मीरी पंडितों पर जब-जब हमले होते हैं तब-तब बीजेपी सिवाय मीटिंग के कुछ नहीं करती. वहीं उन्होंने पाकिस्तान पर गरजते हुए कहा कि अगर हिन्दुस्तान अपने पर आ गया तो पाकिस्तान बचेगा भी नहीं.
कश्मीरी पंडितों पर हुए हमले के विरोध में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक जनसभा को संबोधित किया. केजरीवाल ने कहा कि पाकिस्तान को छिछोरी हरकतें करनी बंद करनी चाहिए. वर्ना इसके बुरे परिणाम होंगे. उन्होंने कहा, "आज इसी मंच से पाकिस्तान को ललकारना चाहता हूं, ज्यादा हिम्मत मत करो. ये छिछोरी हरकतें मत करो. अगर तुमको लगता है कि इस तरह की छिछोरी हरकतें करके तुम कश्मीर ले लोगे...कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमारा रहेगा."
दिल्ली के सीएम ने कहा कि कश्मीर को भारत से कोई अलग नहीं कर सकता है, इसमें एक एक हिन्दुस्तानी साथ है. उन्होंने आगे कहा, "पाकिस्तानियों को हम चैलेंज करते हैं, अगर हिन्दुस्तान अपने पर आ गया तो पाकिस्तान नहीं बचेगा फिर." केजरीवाल ने कहा कि वे आज इस मंच से कहना चाहते हैं कि आम आदमी पार्टी आपके साथ खड़ी है. सिर्फ कश्मीरी पंडित नहीं बल्कि जम्मू के लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि AAP तन-मन-धन के साथ आपके साथ खड़ी है.
जब भी Kashmir में कोई मर्डर होता है तो Media में आता है: "Home Minister ने Meeting बुलाई.." अरे कितनी मीटिंग बुलाओगे यार? अब हमें Action चाहिए। भारत एक्शन मांगता है। बहुत हो गई तुम्हारी मीटिंग। देश को Plan बताओ। लोग मर रहे है। -CM @ArvindKejriwal #AAPwithKashmiriPandits pic.twitter.com/g2qEoYbkLU
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल केंद्र की बीजेपी सरकार पर भी जमकर बरसे. केजरीवाल ने कहा कि 1990 का दौर वापस आ चुका है. तब भी लोग घाटी को लेकर चिंतित थे, आज भी चिंतित हैं. केजरीवाल ने कहा कि जब भी कश्मीर में मर्डर होता है तो खबरें आती है कि गृह मंत्री ने उच्च स्तरीय मीटिंग बुलाई.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











