
पाकिस्तान को आज मिलेगा नया वजीर-ए-आजम, नेशनल असेंबली में मौजूद रहेंगे इमरान खान
AajTak
पाकिस्तान में आज तक किसी भी प्रधानमंत्री ने 5 साल का अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया है. इससे पहले भी जितने प्रधानमंत्री हुए हैं, उन्होंने समय से पहले सत्ता गंवाई है या फिर उन्हें हटाया गया है. शनिवार को अविश्वास प्रस्ताव हारने के बाद इमरान खान को भी सत्ता गंवानी पड़ी. आज दोपहर करीब 2 बजे नेशनल असेंबली में वोटिंग के बाद पाकिस्तान को नया प्रधानमंत्री मिल जाएगा.
पाकिस्तान को आज नया वजीर-ए-आजम यानी प्रधानमंत्री मिल जाएगा. नेशनल असेंबली में दोपहर करीब 2 बजे नया प्रधानमंत्री चुना जाएगा. संयुक्त विपक्ष की ओर से पीएमएल-एन के उम्मीदवार के रूप में शाहबाज शरीफ जबकि इमरान की पार्टी पीटीआई की ओर से शाह महमूद कुरैशी ने नामांकन दाखिल किया है. दोनों का नामांकन मंजूर कर लिया गया है. वहीं खबर है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान भी सोमवार को नेशनल असेंबली जाएंगे.
पाक का आजादी संग्राम फिर से शुरू: इमरान खान
इमरान खान ने कहा कि विदेशी साजिश के कारण उनकी सरकार जाने के बाद एक बार फिर पाकिस्तान में स्वतंत्रता संग्राम शुरू हो गया है. अविश्वास प्रस्ताव के बाद पद गंवाने के बाद इमरान खान ने रविवार को अपनी पहली टिप्पणी में ये बातें कही.
खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से बचने के लिए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार के प्रयासों के बावजूद संयुक्त विपक्ष ने महीने भर के प्रयासों के बाद आखिरकार बाहर कर दिया. 69 साल के इमरान देश के इतिहास में सदन का विश्वास खोने के बाद हटाए जाने वाले पहले प्रधानमंत्री बने.
इमरान खान ने अपने ट्वीट में कहा कि पाकिस्तान 1947 में एक स्वतंत्र देश बना, लेकिन सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी साजिश के खिलाफ आज से एक और स्वतंत्रता संग्राम शुरू होता है. इमरान दावा करते रहे हैं कि उनके खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव उनकी स्वतंत्र विदेश नीति के कारण विदेशी साजिश का परिणाम था. उन्होंने साजिश के पीछे अमेरिका का नाम लिया है. उनके इस आरोप का वाशिंगटन ने कई बार स्पष्ट रूप से खंडन किया है.
चीनी मीडिया ने कहा- चीन-पाक संबंधों के लिए इमरान से बेहतर हैं शाहबाज

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









