
पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, 8 राज्यों में 15 जगहों पर छापेमारी
AajTak
एनआईए ने पाकिस्तान समर्थित जासूसी नेटवर्क के खिलाफ आठ राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की है. दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, असम और पश्चिम बंगाल में की गई कार्रवाई में कई संवेदनशील दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और वित्तीय कागजात जब्त किए गए हैं.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले लोगों की धड़-पकड़ के लिए सर्च अभियान तेज कर दिया गया है.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क से जुड़े मालमे में आठ राज्यों में 15 जगहों पर छापेमारी की. ये छापे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों (PIOs) से जुड़े संदिग्धों के ठिकानों पर मारे गए.
जांच में क्या-क्या मिला?
एनआईए को जांच के दौरान संवेदनशील सामग्री मिले. साथ ही कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट्स को जब्त कर लिया है.
एनआईए को ऐसे दस्तावेज मिले हैं जो इस बात की पुष्टि करती है कि गोपनीय जानकारी के बदले पैसे दिए गए हैं.
एनआईए के अनुसार, जिन लोगों के यहां छापेमारी की गई है वे पाकिस्तानी एजेंटों को वित्तीय सहायता प्रदान करने का काम करते थे.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











