
पाकिस्तान के लाहौर में हुई पहली कृत्रिम बारिश, प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार ने लिया फैसला
AajTak
पंजाब (पाकिस्तान) के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रयोग लाहौर के 10 इलाकों में किया गया और यह सफल रहा.
पाकिस्तान की पंजाब सरकार द्वारा UAE की मदद से धुंध से निपटने के लिए किए गए एक प्रयोग के बाद, दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक लाहौर में शनिवार को पहली कृत्रिम बारिश हुई. पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रयोग लाहौर के 10 इलाकों में किया गया और यह सफल रहा.
उन्होंने कहा, 'क्लाउड सीडिंग प्रयोगों के कारण आज लाहौर के लगभग 10 प्रतिशत क्षेत्रों में बारिश हुई.' उन्होंने कहा कि क्लाउड सीडिंग के लिए कम से कम 48 फ्लेयर्स तैनात किए गए थे. 15 किलोमीटर के दायरे के 10 इलाकों में हल्की बारिश देखी गई. प्रयोग के नतीजों का और आंकलन किया जा रहा है.
प्रशासन को नहीं खर्च करना पड़ा एक भी रुपया
मुख्यमंत्री ने कहा, कृत्रिम बारिश के लिए एक भी पैसा खर्च नहीं किया गया. धुंध से निपटने के लिए सरकार कोई भी उपाय करने के लिए तैयार है. उन्होंने प्रांतीय राजधानी में हवा में प्रदूषकों को धोने के लिए कृत्रिम बारिश, जिसे क्लाउड सीडिंग भी कहा जाता है, शुरू करने में यूएई सरकार की मदद के लिए धन्यवाद दिया. पिछले महीने, स्थानीय मीडिया ने बताया कि पंजाब प्रांत लाहौर में चीन की मदद से कृत्रिम बारिश का प्रयोग करने की योजना बना रहा है, नकदी संकट से जूझ रहे देश में इस परियोजना पर 350 मिलियन रुपये खर्च होने का अनुमान है.
क्या है कृत्रिम बारिश?
आपको बताते चलें कि कृत्रिम बारिश एक मौसम संशोधन तकनीक है जिसका उद्देश्य वर्षा को प्रोत्साहित करना है. यह बादलों में विभिन्न पदार्थों को शामिल करके किया जाता है जो बारिश की बूंदों के निर्माण को और बढ़ावा देते हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








