
पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम के सप्लायर्स पर अमेरिकी बैन का क्या है पूरा मामला, ईरान और बेलारूस से क्या है कनेक्शन
AajTak
पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोजेक्ट के लिए इक्विप्मेंट सप्लाई करने वाली कंपनियों पर बैन लगा दिया है. जिन कंपनियों पर बैन लगाया गया है, उनमें चीन की तीन कंपनियां और बेलारूस की एक कंपनी शामिल है. इन कंपनियों ने पाकिस्तान की लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें विकसित करने में मदद की है.
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के पाकिस्तान दौरे के बीच अमेरिका ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम को बड़ा झटका दिया है. अमेरिकी सरकार ने चीन की तीन कंपनियों और बेलारूस की एक कंपनी पर प्रतिबंध लगाया है. ये कंपनियां पाकिस्तान के मिसाइल प्रोजेक्ट के लिए जरूरी सामान मुहैया करा रही थी.
पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोजेक्ट के लिए इक्विप्मेंट सप्लाई करने वाली कंपनियों पर बैन लगा दिया है. जिन कंपनियों पर बैन लगाया गया है, उनमें चीन की तीन कंपनियां और बेलारूस की एक कंपनी शामिल है. इन कंपनियों ने पाकिस्तान की लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें विकसित करने में मदद की है.
अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, चीन की तीन कंपनियों शियान लॉन्गडे टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट, तियानजिन क्रिएटिव सोर्स इंटरनेशनल ट्रेड और ग्रेनपैक्ट कंपनी पर बैन लगाया है. इसके साथ ही बेलारूस की मिंस्क व्हील ट्रैक्टर प्लांट पर भी बैन लगाया गया है.
आरोप है कि बेलारूस की कंपनी मिंस्क व्हील ट्रैक्टर ने पाकिस्तान की लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए स्पेशल व्हिकल चेसिस मुहैया कराए हैं. इन चेसिस का इस्तेमाल पाकिस्तान की बैलिस्टिक मिसाइलों में किया जाता है.
अमेरिका ने क्या कहा?
अमेरिका का आरोप है कि ये कंपनियां पाकिस्तान के वेपन्स ऑफ मास डिस्ट्रक्शन (डब्ल्यूएमडी) के मैन्युफैक्चरिंग और प्रमोशन में शामिल हैं. इस बैन के तहत अमेरिका में इन कंपनियों की सभी संपत्तियों को सीज किया जाएगा. इन कंपनियों के मालिकों की अमेरिका की यात्राओं पर भी रोक लगाई गई है. साथ ही अमेरिकी नागरिक भी इन कंपनियों के साथ कारोबार नहीं कर सकेंगे.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









