
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7 पंजाबी मजदूरों की गोली मारकर हत्या, कमरे में सो रहे थे सभी श्रमिक
AajTak
राष्ट्रपति आसिफ जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उस हमले की निंदा की है. प्रधानमंत्री ने बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती से भी रिपोर्ट मांगी. उन्होंने आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए हर संभव कदम उठाने का संकल्प भी दोहराया.
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में संदिग्ध आतंकवादियों ने रविवार को कम से कम सात पंजाबी मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि ये मजदूर पंजगुर शहर के खुदा-ए-अबादन इलाके में एक घर के निर्माण के लिए काम पर रखे गए थे. पीड़ित पंजाब प्रांत के मुल्तान जिले के रहने वाले थे और हमले के समय वे दिन भर की मेहनत के बाद एक कमरे में सो रहे थे.
स्वचालित हथियारों से लैस हमलावर परिसर में घुसे और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस महानिरीक्षक मोअज्जम जाह अंसारी ने डॉन को बताया, "सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया." पीड़ितों की पहचान साजिद, शफीक, फैयाज, इफ्तिखार, सलमान, खालिद और अल्लाह वसिया के रूप में हुई है. किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन पंजगुर के एसएसपी फाजिल शाह बुखारी ने कहा कि "यह एक आतंकवादी हमला है" और कहा कि जांच शुरू कर दी गई है.
यह भी पढ़ें: 15 साल में 11317 मौतें... CPEC के लिए बलूचिस्तान में चीन से दोस्ती पाकिस्तान को कितनी महंगी पड़ रही है?
पाकिस्तानी पीएम ने मांगी रिपोर्ट
राष्ट्रपति आसिफ जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उस हमले की निंदा की है. प्रधानमंत्री ने बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती से भी रिपोर्ट मांगी. उन्होंने आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए हर संभव कदम उठाने का संकल्प भी दोहराया.
यह हमला ऐसी घटनाओं की एक सीरीज में से एक है, जिसमें बलूच आतंकवादी पंजाबी श्रमिकों को निशाना बनाते हैं. आतंकवादियों का आरोप है कि पंजाबी बहुल प्रतिष्ठान प्रांत को उसकी खनिज संपदा से वंचित कर रहा है, हालांकि अधिकारियों ने इस आरोप का खंडन किया है.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







