
पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ की 4 साल बाद वतन वापसी, आज शाम लाहौर में करेंगे बड़ी रैली
AajTak
दुबई एय़रपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए नवाज शरीफ ने कहा कि उनकी पार्टी नकदी संकट से जूझ रहे देश को मौजूदा संकट से बाहर निकालने में सक्षम है. शरीफ ने कहा कि मैं आज 4 साल बाद पाकिस्तान वापस जा रहा हूं. जब मैं पाकिस्तान छोड़कर विदेश जा रहा था, तो मुझे खुशी का कोई एहसास नहीं था लेकिन आज मैं खुश हूं.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की चार साल के लंबे अंतराल के बाद वतन वापसी हो चुकी है. वह पिछले 4 साल से ब्रिटेन में रह रहे थे. हल्के नीले रंग का कुर्ता-पायजामा, मैरून मफलर और काला कोट पहने 73 साल के नवाज शरीफ ने 'उम्मीद-ए-पाकिस्तान' चार्टर्ड विमान से दुबई से इस्लामाबाद के लिए दोपहर डेढ़ बजे उड़ान भरी थी. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) सुप्रीमो के आगमन पर उनकी कानूनी टीम ने उनसे मुलाकात की. इस्लामाबाद में करीब एक घंटा रुकने के बाद नवाज शरीफ मीनार-ए-पाकिस्तान में एक रैली को संबोधित करने के लिए लाहौर रवाना होंगे.
दुबई एय़रपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए नवाज शरीफ ने कहा कि उनकी पार्टी नकदी संकट से जूझ रहे देश को मौजूदा संकट से बाहर निकालने में सक्षम है. शरीफ ने कहा कि मैं आज 4 साल बाद पाकिस्तान वापस जा रहा हूं. जब मैं पाकिस्तान छोड़कर विदेश जा रहा था, तो मुझे खुशी का कोई एहसास नहीं था लेकिन आज मैं खुश हूं. उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा होता अगर देश की स्थिति 2017 की तुलना में आज बेहतर होती. नवाज शरीफ ने कहा कि देश की स्थिति देखकर मैं बहुत चिंतित और निराश हो जाता हूं. जिस देश को आगे बढ़ना था, वह अब आर्थिक और एकता की दृष्टि से पीछे जा रहा है.
नवाज शरीफ की पार्टी उनकी घर वापसी को पाकिस्तान के लिए एक नई उम्मीद के तौर पर देख रही है. जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं को बुलावा नहीं दिया गया था, लेकिन दर्जनों समर्थक इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने उनका बायोमेट्रिक्स भी लिया. पीएमएल-एन सुप्रीमो की कानूनी टीम में पूर्व कानून मंत्री आजम तरार शामिल हैं.
स्पेशल फ्लाइट में सवार लगभग 150 पीएमएल-एन समर्थक पूरी यात्रा के दौरान नारे लगाते रहे. बताया जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान नवाज शरीफ पूरी तरह शांत थे और उन्होंने शाम को लाहौर में अपने संबोधन के नोट्स पढ़े.
शरीफ ने कहा कि अभी भी उम्मीद है और हमें इसे अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहिए, क्योंकि हम इसे ठीक करने में सक्षम हैं. सा ही कहा कि हमने इसे खुद ही खराब कर दिया है. उन्होंने कहा कि देश को अपने पैरों पर वापस खड़ा होना होगा क्योंकि कोई भी हमें ऊपर नहीं उठाएगा.
नवाज शरीफ ने कहा कि जब मैं उस समय के पाकिस्तान को याद करता हूं, तो मुझे दुख होता है, हमने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को खत्म कर दिया था, बिजली सस्ती थी, रुपया स्थिर था, रोजगार था, रोटी की कीमत 4 रुपये थी, एक गरीब परिवार का बच्चा स्कूल जाता था और दवाएं थीं, इलाज सस्ता भी सस्ता था. उन्होंने चुनावों को लेकर कहा कि केवल पाकिस्तान चुनाव आयोग (ECP) ही यह तय कर सकता है कि चुनाव कब होंगे, यह एकमात्र सक्षम प्राधिकारी और निष्पक्ष चुनाव आयोग है. ECP ने अभी तक चुनाव की तारीख तय नहीं की है, लेकिन पहले कहा था कि चुनाव जनवरी के अंत तक होंगे.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








