पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान का कथित अश्लील ऑडियो लीक, पार्टी ने बताया 'फर्जी'
AajTak
ऑडियो क्लिप में इमरान खान नाम के शख्स को एक महिला से अभद्र भाषा में बात करते हुए सुना जा सकता है. कुछ पाकिस्तानी न्यूज पोर्टल ने दावा किया है कि लीक हुआ ऑडियो पाकिस्तान पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) का है. कुछ पाकिस्तानी पत्रकारों ने दावा किया है कि ऑडियो में आवाज वास्तव में इमरान खान की ही है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान एक ऑडियो क्लिप के वायरल होने के बाद एक और विवाद में फंस गए हैं. जिसमें कथित तौर पर वह एक महिला के साथ फोन पर अश्लील बातें कर रहे हैं. हालांकि ऑडियो की प्रामाणिकता अभी भी सवालों के घेरे में है. वहीं खान की पार्टी ने इस ऑडियो को फर्जी करार दिया है.
दरअसल, दो भाग वाली इस ऑडियो क्लिप को पाकिस्तानी पत्रकार सैयद अली हैदर ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. ऑडियो क्लिप में इमरान खान नाम के शख्स को एक महिला से अभद्र भाषा में बात करते हुए सुना जा सकता है.
कुछ पाकिस्तानी न्यूज पोर्टल ने दावा किया है कि लीक हुआ ऑडियो पाकिस्तान पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) का है. कुछ पाकिस्तानी पत्रकारों ने दावा किया है कि ऑडियो में आवाज वास्तव में इमरान खान की ही है. पत्रकार हमजा अजहर सलाम ने एक ट्वीट में कहा, "खान साहब अपने निजी जीवन में जो चाहें कर सकते हैं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह खुद को पूरी उम्माह के लिए किसी तरह के रोल मॉडल मुस्लिम नेता के रूप में पेश करना बंद कर देंगे."
डेली पाकिस्तान के अनुसार, एक फेसबुक वीडियो में पत्रकार मंसूर अली खान ने दावा किया कि वह लीक हुए ऑडियो में अज्ञात महिला के बारे में जानते हैं, हालांकि उसका नाम लेने से परहेज कर रहे हैं.
पाकिस्तानी पत्रकार नैला इनायत ने कहा, 'कथित अश्लील कॉल लीक मामले में इमरान खान इमरान हाशमी बन गए हैं.'
इमरान खान की पार्टी ने ऑडियो को बताया 'फर्जी'

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








