
पाकिस्तान की वो फेमस सिंगर जिसे शौहर ने दिया जहर! लंदन के मुर्दाघर में महीनों पड़ी रही थी बॉडी
AajTak
पाकिस्तान की पॉप क्वीन नाजिया हसन ने 15 साल की उम्र में ‘आप जैसा कोई’, 'डिस्को दीवाने' गाकर पूरी दुनिया में पहचान बनाई. लेकिन उनकी निजी जिंदगी विवादों, पति पर लगे जहर देने के आरोप और दुखद अंत से भरी रही.
कभी-कभी शोहरत की चमक के पीछे ऐसी दर्दभरी कहानी छिपी होती है, जिसे जानकर दिल भी भारी हो जाता है. पाकिस्तान की पॉप म्यूजिक क्वीन कही जाने वाली नाजिया हसन भी ऐसी ही एक स्टार थीं. 15 साल की उम्र में जिनकी आवाज ने पूरी दुनिया को दीवाना बना दिया, जिनके गानों पर पूरी पीढ़ी झूमी… वही नाजिया अपनी निजी जिंदगी में दर्द, धोखे और विवादों से जूझती रहीं.
नाजिया हसन की कहानी सिर्फ एक सुपरहिट सिंगर की नहीं, बल्कि प्यार, विश्वासघात और टूटे सपनों की ऐसी दास्तान है, जिसे जानकर आज भी लोग हैरान रह जाते हैं. नाजिया हसन का जन्म 1965 में पाकिस्तान के कराची में हुआ था. बेहद कम उम्र में ही उनकी आवाज ने लोगों का दिल जीत लिया. सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म कुर्बानी के लिए सुपरहिट गाना आप जैसा कोई गाया था.
यह गाना इतना बड़ा हिट हुआ कि नाजिया रातों-रात स्टार बन गईं. इस गाने के लिए उन्हें फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला और वह यह अवॉर्ड जीतने वाली सबसे कम उम्र की सिंगर बन गईं. उनका ये रिकॉर्ड आज भी कायम है.
भाई के साथ बनाई पॉप म्यूजिक की नई दुनिया
नाजिया ने अपने भाई जोहेब हसन के साथ मिलकर कई सुपरहिट एल्बम दिए. उनका एल्बम डिस्को दीवाने 80 के दशक में इतना पॉपुलर हुआ कि एशिया के कई देशों में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई. इसके अलावा उनके कई गाने युवाओं की पहली पसंद बन गए, जिनमें- डिस्को दीवाने, बूम बम, दिल की लगी शामिल हैं. उस दौर में नाजिया को साउथ एशिया की पॉप क्वीन कहा जाने लगा था.
चमकते करियर के बीच शादी और शुरू हुआ विवाद

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












