
पाकिस्तान की 'वड़ा पाव' गर्ल: कराची में फूड कार्ट लगाता है हिंदू परिवार, वायरल हुईं कविता दीदी- VIDEO
AajTak
ये हिंदू परिवार पाकिस्तान के कराची में फूड स्टॉल लगाता है. जिसका नाम 'कविता दीदी का इंडियन खाना' है. इसे एक कविता नाम की महिला अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ चलाती है.
एक पाकिस्तानी फूड व्लॉगर ने हिंदू परिवार के फूड स्टॉल का रिव्यू किया है. उसने अपने अनुभव को एक वीडियो के जरिए शेयर किया. ये हिंदू परिवार पाकिस्तान के कराची में फूड स्टॉल लगाता है. जिसका नाम 'कविता दीदी का इंडियन खाना' है. इसे एक कविता नाम की महिला अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ चलाती है. ये कार्ट कराची में कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन के पास स्थित है. इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में करामत खान नाम के फूड व्लॉगर ने वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने कविता के स्टॉल पर जाने के अपने अनुभव के बारे में बताया. हिंदू परिवार यहां शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह का खाना बेचता है. इनका स्टॉल पाकिस्तान में काफी पसंद किया जाता है. यहां हिंदू और मुसलमान साथ में खाना खाते हैं. इस फूड स्टॉल की सबसे अधिक पसंद की जाने वाली डिश पाव भाजी, वड़ा पाव और दाल समोसा है. वीडियो में कराची के कई लोग करामत से ये कहते नजर आते हैं कि कविता द्वारा बेचा जाने वाला हर खाना स्वादिष्ट है. वहीं वीडियो में कविता कहती हैं, 'मुंबई में वड़ा पाव काफी फेमस है. अब कराची के लोग भी इसे पसंद करने लगे हैं.' वहीं करामत पहली बार वड़ा पाव खाते हैं और इसके स्वाद की तारीफ करते हैं. वो कहते हैं कि कराची में खाने के शौकीन हिंदू परिवार द्वारा बेचे जाने वाली इन डिश का आनंद लेते हैं और लोग इन्हें प्यार से 'कविता दीदी' कहते हैं.
करामत द्वारा वीडियो शेयर करने के बाद 'कविता दीदी' इंस्टाग्राम पर वायरल हो गईं. भारतीय यूजर्स ने पाकिस्तानियों के मुंह से वड़ा पाव और पाव भाजी जैसी डिश की तारीफ सुनकर इस पर खुशी जाहिर की है. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'भारत की ओर से ढेर सारा प्यार और सम्मान.' कई सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर फूड स्टॉल की लोकेशन के बारे में पूछ रहे हैं. वो यहां जल्द आने की बात कह रहे हैं.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










