
पाकिस्तान का सबसे छोटा YouTuber अब नहीं बनाएगा व्लॉग! पिता ने बताया क्यों- VIDEO
AajTak
आखिरी व्लॉग शेयर करने के फैसले पर अब मोहम्मद शिराज के पिता की तरफ से एक वीडियो शेयर किया गया है. उन्होंने विस्तार से बताया कि क्यों उन्होंने अपने बेटे के लिए ये फैसला लिया.
पाकिस्तान में रहने वाले सबसे कम उम्र के यूट्यूबर मोहम्मद शिराज ने हाल में ही अपना 'आखिरी व्लॉग' शेयर किया था. इससे लोगों का दिल टूट गया. उसने कहा कि वो सोशल मीडिया से कुछ वक्त के लिए दूर हो रहा है. 6 साल की उम्र में दुनिया भर में सेंसेशन बनने वाला शिराज गिलगित-बालटिस्तान के खापलु गांव से है. उसने 15 मई को अपना आखिरी व्लॉग शेयर किया था. बच्चे ने इमोशनल होकर अपने फैंस को अलविदा कहा.
इस फैसले पर अब मोहम्मद शिराज के पिता की तरफ से एक वीडियो शेयर किया गया है. उन्होंने विस्तार से बताया कि क्यों उन्होंने अपने बेटे के लिए ये फैसला लिया. वो भी तब, जब वो दुनिया भर में फेमस हो गया है. वीडियो में शिराज के पिता ने बताया कि व्लॉगिंग से उनके बेटे की जिंदगी में क्या परिवर्तन आए हैं. उन्होंने बताया कि बेशक उनके बेटे को सोशल मीडिया से खूब फैंस मिले, वो फेमस हुआ, लेकिन इसकी भी कीमत चुकानी पड़ रही है.
उन्होंने कहा कि शिराज के रवैये में काफी बदलाव आया. वो पहले की तरह लोगों ने नहीं मिल रहा था. उसका सीधा सादा अंदाज और मासुमियत कहीं खो गई है. उन्होंने आगे कहा कि इसकी दूसरी वजह पढ़ाई है. जो व्लॉग्स की वजह से काफी प्रभावित हो रही है. उनका ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. पोस्ट पर कमेंट करते हुए लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा, 'फाइनली... पैरेंट्स अपने बच्चों को इस व्लॉगिंग कल्चर से बचा रहे हैं.' एक अन्य यूजर लिखता है, 'इसे कहते हैं पैसों से ज्यादा अपने बच्चों के भविष्य से प्यार करना.'
बता दें, मोहम्मद शिराज सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर वायरल है. उसने अपनी बहन के साथ तमाम वीडियो बनाए हैं. उसे पाकिस्तान के कई बड़े रिएलिटी शोज में भी बुलाया गया था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










