
पाकिस्तान का नया तुगलकी फरमान, विश्वविद्यालयों में होली मनाने पर लगाया प्रतिबंध
AajTak
पाकिस्तान के उच्च शिक्षा आयोग ने छात्रों द्वारा रंगों का त्योहार मनाने के वीडियो सामने आने के बाद विश्वविद्यालयों में होली का जश्न मनाने पर रोक लगा दी है. नोटिस में कहा गया है कि इस तरह की गतिविधियां देश की इस्लामी पहचान को नुकसान पहुंचाती हैं.
पाकिस्तान के उच्च शिक्षा आयोग (एचईसी) ने विश्वविद्यालयों में होली मनाने पर रोक लगा दी है, एचईसी का यह आदेश कायद-ए-आजम विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा 12 जून को परिसर में होली मनाने और उस घटना का वीडियो वायरल होने के कुछ दिन बाद आया है.
उच्च शिक्षा आयोग के एक नोटिस में कहा गया है, कि कॉलेज के कैंपस में इस्लामिक मूल्यों के खत्म होने से जुड़ी कई तरह की गतिविधियां आयोजित हो रही हैं. यह काफी दुख की बात है. इस तरह की गतिविधियां देश के सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों से पूरी तरह अलग हैं और देश की इस्लामी पहचान को नुकसान पहुंचाती हैं.
नोटिस में कहा गया है, 'हालांकि इस तथ्य से इनकार नहीं किया जा सकता है कि सांस्कृतिक, जातीय और धार्मिक विविधता एक समावेशी और सहिष्णु समाज की ओर ले जाती है जहां सभी धर्मों तथा पंथों का गहराई से सम्मान होता है, हालांकि हद से ज्यादा आगे बढ़ने से इन्हें रोकना होगा...' कायद-ए-आजम विश्वविद्यालय में होली समारोह के एक स्पष्ट संदर्भ में,आयोग ने कहा, 'विश्वविद्यालय के मंच से व्यापक रूप से प्रचारित इस घटना ने चिंता पैदा की है और देश की छवि को नुकसान पहुंचाया है.'
छात्रों को इस तरह के आयोजनों से खुद को दूर रखने की सलाह देते हुए, आयोग ने कहा, 'पूर्व में, यह सलाह दी जाती है कि छात्र ऐसी सभी गतिविधियों से दूर रहें जो स्पष्ट रूप से देश की पहचान और सामाजिक मूल्यों से मेल नहीं खाते हैं... इस तरह का एक उदाहरण हिंदू त्योहार होली है जिसे पाकिस्तान की यूनिवर्सिटीज में बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है. इस त्यौहार की वजह से देश की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है.'
इस महीने की शुरुआत में, इस्लामाबाद में कायद-ए-आजम विश्वविद्यालय के होली समारोह के वीडियो वायरल हुए थे. वीडियो में छात्र कॉलेज कैंपस में रंगों से होली खेलते और जश्न मनाते हुए नजर आ रहे थे. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के एक गैर-राजनीतिक सांस्कृतिक संगठन मेहरान स्टूडेंट्स काउंसिल द्वारा आयोजित किया गया था. मार्च में, एक कट्टरपंथी इस्लामी छात्र संगठन के सदस्यों ने पंजाब विश्वविद्यालय परिसर में होली का विरोध करते हुए कम से कम 15 हिंदू छात्रों को घायल कर दिया था.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








