
पाकिस्तान कनेक्शन और अवैध हथियार... अमृतसर में तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 6 पिस्टल बरामद
AajTak
अमृतसर में पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से 6 पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं. पढ़ें पूरी कहानी.
Amritsar Arms Recovery: पंजाब के अमृतसर में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक क्रॉस-बॉर्डर अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. यह मॉड्यूल सीमा पार बैठे तस्करों द्वारा संचालित किया जा रहा था, जो भारत में गैंगस्टरों तक हथियार पहुंचा रहे थे.
नेटवर्क का खुलासा पुलिस के मुताबिक, यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ था. इस कार्रवाई से सीमा पार से हो रही हथियारों की सप्लाई पर बड़ा झटका लगा है. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है.
दो आरोपी गिरफ्तारपंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इनके पास से कुल 6 अत्याधुनिक पिस्टल बरामद की हैं, जिनमें दो ग्लॉक पिस्टल और चार .30 बोर की पिस्टल शामिल हैं. इसके अलावा दो जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं. बरामद हथियारों की गुणवत्ता और विदेशी निर्माण इस बात की पुष्टि करते हैं कि यह तस्करी सीमा पार से की जा रही थी. पुलिस इस बरामदगी को बड़ी सुरक्षा सफलता मान रही है.
विदेशी हैंडलरों का इशारा जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर काम कर रहे थे. ये आरोपी अवैध हथियारों की तस्करी कर उन्हें भारत में सक्रिय गैंगस्टरों तक पहुंचाते थे. पुलिस का मानना है कि इन हथियारों का इस्तेमाल संगठित अपराध, फिरौती और टारगेट किलिंग जैसी घटनाओं में किया जाना था. विदेशी हैंडलर पाकिस्तान में बैठकर पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहे थे और स्थानीय ऑपरेटिव्स के जरिए हथियारों की डिलीवरी करवाई जा रही थी.
आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज इस पूरे मामले में अमृतसर के थाना इस्लामाबाद में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इससे पहले कितने हथियार भारत में सप्लाई किए गए और किन-किन गैंगस्टरों तक ये हथियार पहुंचे. जांच एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान करने में भी लगी हुई हैं. पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.
नेटवर्क की हर कड़ी पर नजर डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है. पुलिस इस तस्करी मॉड्यूल के पूरे ढांचे को ध्वस्त करने के लिए हर कड़ी पर नजर बनाए हुए है. सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के साथ भी तालमेल किया जा रहा है. इस कार्रवाई को पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






