
पाकिस्तान: अब जमीन घोटाले में फंसे इमरान खान, बहन और जीजा पर भी लटकी गिरफ्तारी की तलवार
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, उनकी बहन उज्मा और उज्मा के पति पर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में धोखाधड़ी के जरिए बहुत कम कीमत पर 625 एकड़ से अधिक जमीन खरीदने का आरोप है. इमरान खान को 19 जून को एसीई के समक्ष पेश होने को कहा गया है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को जमीन घोटाले मामले में भ्रष्टाचार रोधी संस्था (एसीई) के समक्ष पेश होने का कहा है. इस मामले में इमरान खान की पत्नी उज्मा खान और उनके पति अहद मजीद को भी समन भेजा गया है. यह मामला 625 एकड़ जमीन में भ्रष्टाचार का है.
इमरान खान, उनकी बहन उज्मा और उज्मा के पति पर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में धोखाधड़ी के जरिए बहुत कम कीमत पर 625 एकड़ से अधिक जमीन खरीदने का आरोप है.
एसीई के प्रवक्ता ने कहा कि मामले में इमरान खान, उनकी बहन उज्मा खान और उज्मा के पति अहद मजीद को समन भेजा गया है. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान को 19 जून को एसीई के समक्ष पेश होने को कहा गया है. इमरान की बहन उज्मा और उनके पति को भी एसीई डीजी खान के समक्ष पेश होने को कहा गया है.
घोटाले में इमरान के दोषी होने के पुख्ता सबूत
इससे पहले इमरान खान को 16 जून को एसीई के समक्ष पेश किया गया था लेकिन वह पेश नहीं हुए थे. यह समन इमरान खान के आवास जमान पार्क पर चस्पा किया गया था. एसीई के प्रवक्ता का कहना है कि उनके पास पुख्ता सबूत हैं कि लय्याह जमीन घोटाले में इमरान खान की संलिप्तता है. दरअसल बानी गाला के राजस्व अधिकारियों पर दबाव बनाया गया था कि वे जमीन का अवैध तौर पर ट्रांसफर करें. इस मामले में इमरान खान को गिरफ्तार भी किया जा सकता है.
इमरान खान की बहन उज्मा लय्याह जिले में 5261 कनाल जमीन की खरीद में कथित धोखाधड़ी की आरोपी हैं. यह जमीन अरबों रुपयों की है लेकिन इसे 13 करोड़ रुपये में खरीदा गया. एसीई का कहना है कि इस मामले में उज्मा और उनके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








