
पाकिस्तानी सेना में सीमा का परिवार... भाई कराची में सिपाही, चाचा इस्लामाबाद में अफसर
AajTak
सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर से 'आजतक' ने बात की. जिसमें उसने बताया कि सीमा के परिवार वाले पाकिस्तानी सेना में हैं. सीमा के चाचा सेना में अफसर हैं और उसका भाई सिपाही. सीमा के भाई आसिफ से गुलाम हैदर की बातचीत होती है.
पाकिस्तान से भारत भागकर आई सीमा हैदर से UP ATS पिछले दो दिनों से पूछताछ कर रही है. वहीं, 'आजतक' ने सीमा के पति गुलाम हैदर से बात की. बातचीत में गुलाम ने बताया कि सीमा के चाचा और भाई पाकिस्तानी सेना में हैं. चाचा गुलाम अकबर पाकिस्तानी सेना में अफसर हैं और वो इस्लामाबाद में पोस्टेड हैं. जबकि, भाई आसिफ सेना में सिपाही है और कराची में तैनात है.
गुलाम हैदर ने बताया कि वह आसिफ से मिल चुका है और दोनों के बीच बात भी होती है. इसी के साथ गुलाम ने ये भी बताया कि सीमा अपने घर वालों को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती थी. उसके घर वाले हमारी शादी के खिलाफ थे. इसलिए सीमा घर से भागकर मेरे पास आ गई. हमने फिर कोर्ट मैरिज की.
सीमा के पति ने बताया, ''सीमा अपने घर वालों की बहुत बुराई करती थी. वो कहती थी कि उसके माता-पिता लालची हैं. उन्होंने उसका रिश्ता आवारा किस्म के लड़के से तय कर दिया था. इसलिए वो मेरे पास भागकर आ गई थी.''
एफिडेविट में भी सीमा ने इस चीज का जिक्र किया था कि वह माता-पिता से तंग आकर ही घर छोड़कर गुलाम के पास आई थी. उसने कहा था कि गुलाम पर मुझे भरोसा है. मैं उससे शादी कर रही हूं. मुझे यकीन है कि वो मुझे खुश रखेगा.
बता दें, गुलाम लगातार वीडियो के जरिए भारत सरकार से गुहार लगा रहा है कि सीमा और उसके बच्चों को वापस उसके पास भेज दिया जाए. वहीं, सीमा भी अपनी जिद पर अड़ी हुई है कि वो वापस पाकिस्तान नहीं जाएगी. उसका कहना है कि गुलाम को उसने 4 साल पहले ही छोड़ दिया था. क्योंकि वह उससे मारपीट करता था. वह सचिन के साथ खुश है और ताउम्र उसी के साथ रहना चाहती है.
जबकि, गुलाम का कहना है कि सीमा से 10 मई तक उसकी लगातार बात होती रही है. बाद में उसे पता चला कि सीमा बच्चों को लेकर पाकिस्तान से भारत भाग गई है. गुलाम ने कहा कि वो अब भी सीमा से बहुत प्यार करता है और चाहता है कि सीमा वापस उसके पास आ जाए. ताकि वे दोबारा से अपनी जिंदगी हंसी-खुशी शुरू कर सकें. गुलाम ने कहा कि अगर सीमा पाकिस्तान नहीं आना चाहती तो उसके साथ वह सऊदी अरब में रह सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











