
पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में LoC पर सीजफायर का किया उल्लंघन... 10 से 15 राउंड फायरिंग, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
AajTak
सूत्रों ने बताया कि बुधवार शाम को पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के पाकिस्तानी सैनिकों ने सीजफायर का उल्लंघन कर गोलीबारी की. पाक की ओर से 10 से 15 राउंड फायरिंग की गई. जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए कार्रवाई की है.
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर बुधवार शाम को पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की. सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सैनिकों ने 10 से 15 राउंड फायरिंग की. इसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाक सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया.
सूत्रों ने बताया कि बुधवार शाम को पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के पाकिस्तानी सैनिकों ने सीजफायर का उल्लंघन कर गोलीबारी की. पाक की ओर से 10 से 15 राउंड फायरिंग की गई. जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की है.
वहीं, पाकिस्तान की ओर से की गई कई राउंड फायरिंग में किसी भी जवान के हताहत होने या घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, सीमा पर तनाव बढ़ गया है.
IED ब्लास्ट में दो जनाव शहीद
इससे पहले मंगलवार को अखनूर में LoC के पास केरी बट्टल क्षेत्र में दोपहर करीब 3:30 बजे IED ब्लास्ट में सेना के दो अफसर शहीद हो गए. इस ब्लास्ट में 3 सैनिक घायल हो गए, जिन्हें सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिनमें से 2 की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.
सूत्रों के मुताबिक, आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए कैप्टन करमजीत सिंह बख्शी और नायक मुकेश सिंह मन्हास की शादी 18 अप्रैल को होनी थी. कैप्टन करमजीत सिंह बख्शी झारखंड के रहने वाले थे और उनकी शादी सेना की एक डॉक्टर से होनी थी. नायक मुकेश सिंह मन्हास जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के रहने वाले थे, उनकी सगाई एक लड़की से हुई थी और 18 अप्रैल को शादी होनी थी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









