
पाकिस्तानी मूल का ये शख्स बना यूरोप के इस देश का 'प्रधानमंत्री', भारी बहुमत से जीता चुनाव
Zee News
हमजा को स्कॉटिश नेशनल पार्टी का नया नेता चुन लिया गया है. यानी अब हमजा स्कॉटलैंड के अगले फर्स्ट मिनिस्टर बनेंगे. यह देश का सबसे ऊंचा राजनीतिक पद है.
नई दिल्ली. भारतीय मूल के ऋषि सुनक कुछ महीने पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने हैं. अब यूनाइटेड किंगडम के हिस्से स्कॉटलैंड में पाकिस्तानी मूल के हमजा यूसुफ नए 'प्रधानमंत्री' बन गए हैं. हमजा को स्कॉटिश नेशनल पार्टी का नया नेता चुन लिया गया है. यानी अब हमजा स्कॉटलैंड के अगले फर्स्ट मिनिस्टर बनेंगे. यह देश का सबसे ऊंचा राजनीतिक पद है.
हमजा शपथग्रहण के बाद जल्द ही अपनी नई कैबिनेट का ऐलान कर सकते हैं. हमजा को देश का फर्स्ट मिनिस्टर बनने के क्रम में स्कॉटिश नेशनल पार्टी के सांसदों के सबसे ज्यादा वोट मिले हैं. इससे पहले की स्कॉटलैंड सरकारों में हमजा अलग-अलग पदों पर काम कर चुके हैं. वो देश में परिवहन और न्याय मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










