
पाकिस्तानी महिला नेपाल के रास्ते पहुंची भारत, क्यों आसान है नेपाल से होकर यहां पहुंचना, कैसे ओपन बॉर्डर देश के लिए बन चुका खतरा?
AajTak
पबजी पार्टनर का प्यार पाने के लिए पाकिस्तान की सीमा हैदर अवैध तरीके से नेपाल बॉर्डर पार करके भारत पहुंची. चार बच्चों के साथ आई ये महिला फिलहाल चर्चा में है, लेकिन इसके साथ ही ये बात भी हो रही है कि आखिर कैसे नेपाल का बॉर्डर आतंकियों से लेकर घुसपैठियों के लिए भारत में घुसने का आसान रास्ता बना हुआ है.
यूएस स्टेट डिपार्टमेंट ने साल 2018 में एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें दावा किया गया कि नेपाल की सीमा फिलहाल भारत में एंट्री के लिए जासूसों का सबसे पसंदीदा बॉर्डर बन चुका है. बीते दिनों जब खालिस्तानी आतंकी अमृतपाल कुछ समय के लिए पुलिस की नजरों से बचा हुआ था, तब भी यही अनुमान लगाया जा रहा था कि शायद वो नेपाल भाग गया हो. अमेरिका की कंट्री रिपोर्ट ऑन टैररिज्म के मुताबिक, फिलहाल कई चरमपंथी ताकतें भारत के खिलाफ काम कर रही हैं, और लगभग सभी आने-जाने के लिए नेपाल सीमा का इस्तेमाल करती हैं.
क्यों नेपाल के साथ खुली हुई है सीमा?
भारत और नेपाल लगभग 18 सौ किलोमीटर की सीमा साझा करते हैं. हमारे यहां पांच राज्य, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम इस देश से सटे हुए हैं. इसमें से बड़ा हिस्सा वो है, जिसे हमने ओपन बॉर्डर घोषित कर रखा है. इंटरनेशनल संधि के तहत नेपाल और भारत ने आपस में भरोसा जताते हुए ये हिस्से खुले रखे. यहां पर उस तरह की सुरक्षा नहीं है, जैसी बाकी हिस्सों में रहती है. यहां तक कि इस रास्ते पर कंटीली बाड़ें भी नहीं हैं. इसे ट्रीटी ऑफ पीस एंड फ्रेंडशिप नाम मिला.
इसका एक कारण ये भी है कि दोनों देश सांस्कृतिक तौर पर काफी एक से हैं. दोनों ही देशों के लोग आपस में रोटी-बेटी का रिश्ता रखते हैं और लगातार आते-जाते रहते हैं. इसी कल्चर को बनाए रखने के लिए 1950 में ओपन बॉर्डर संधि हुई.
यही ओपन बॉर्डर खतरे की वजह बन चुका यहां से मानव तस्करी भी हो रही है, फेक करेंसी का लेनदेन भी हो रहा है. यहां तक कि नेपाल के फॉर्मर चीफ जस्टिस अनूप राज शर्मा ने भी माना था कि इंडो-नेपाल बॉर्डर का कई देशों के कुछ लोग गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. हालांकि सबसे बड़ा खतरा जासूसों और आतंकियों के आने-जाने का है.
अमेरिकी रिपोर्ट मानती है कि नेपाल का भले ही इसमें कोई हाथ नहीं, लेकिन दोनों देशों के बीच इतना लंबा खुला हुआ बॉर्डर है कि आतंकी उसका फायदा उठा ही लेते हैं. नेपाल इस ट्रांजिट के लिए मोहरा बना हुआ है. सबसे ज्यादा फायदा इंडियन मुजाहिद्दीन (IM) ले रहा है, जिसके संबंध पाकिस्तान में बैठे आतंकी समूहों, जैसे लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









