
पाकिस्तानियों ने बना दी ऐसी बस, जिसे देख आप कहेंगे- ये क्या खेल कर दिया?
AajTak
पाकिस्तान से ऐसे-ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिसे देखकर लोगों का सिर घूम जाए. वहां के लोगों की हरकतें ही ऐसी है कि इनोवेशन भी जुगाड़ लगता है. इसी कड़ी में पाकिस्तान के एक मॉडिफाइड बस का वीडियो वायरल हो रहा है, जो काफी मजेदार है.
पाकिस्तान के एक मॉडिफाइड लो फ्लोर बस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. अपने अजीबोगरीब क्रिएटिविटी की वजह से इसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. लग्जगरी बसों आमूमन में दो कॉम्पार्टमेंट होते हैं - सीटिंग और स्लीपिंग, लेकिन इस बस में तीसरा कॉम्पार्टमेंट भी है - वो है बिजनेस क्लास. इसे देखकर पहली बार में तो इनोवेटिव आइडिया लगेगा, लेकिन दिमाग दौड़ाने पर हंसी छूट जाएगी.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @EpicClipVault नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इसका कैप्शन है - पाकिस्तानी बसों में “बिज़नेस क्लास” सीटें होती हैं, जो आमतौर पर लगेज कम्पार्टमेंट की जगह पर होती हैं.
लगेज कंपार्टमेंट को बनाया बिजनेस क्लास इसमें एक लग्जरी पाकिस्तानी बस को दिखाया गया है. इस बस की खासियत है कि इसके लगेज कंपार्टमेंट को मॉडिफाइड कर इसे बिजनेस क्लास बना दिया गया है. मजेदार बात ये है कि नीचे जहां बिजनेस क्लास बनाया गया है, उसे लेमोजिन कार की तरह पेंट कर उसके ऊपर लेमोजिन लिख दिया गया है.
लेमोजिन की तरह किया मॉडिफाई नीचे बिजनेस क्लास के अलग-अलग कंपार्टमेंट के दरवाजे भी अलग-अलग हैं. देखकर ऐसा लगता है कि बस के नीचे लेमोजिन कार को जोड़ दिया गया है. यह देखने में मजेदार है. अंदर काफी जगह है, जिसमें दो लोग आराम से सो सकते हैं.
लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस इस वीडियो पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट भी आ रहे हैं. एक शख्स ने पूछा है कि जब लगेज कंपार्ट को बिजनेस क्लास बना दिया तो बैग्स कहां जाएंगे. दूसरे यूजनर ने लिखा है कि बस के सस्पेंसन के नीचे बैठकर यात्रा करना थोड़ा आरामदायक नहीं होगा. एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लगेज के स्पेस से उनकी कमाई नहीं होती थी, इसलिए इस तरह के मॉडिफिकेशन यात्रियों को आकर्षित करते हैं.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.









