
पाकिस्तानः इमरान खान के OUT होते ही करीबियों पर एक्शन, अर्सलान खालिद के घर पर देर रात हुई छापेमारी
AajTak
Pakistan Latest News: पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार गिर गई है. नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग में इमरान खान के खिलाफ 174 वोट पड़े हैं.
पाकिस्तान (Pakistan) से इमरान खान (Imran khan) की सरकार जाते ही उनके करीबियों पर एक्शन शुरू हो गया है. देर रात इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास होते ही उनके प्रवक्ता डॉ. अर्सलान खालिद के घर पर छापेमारी की गई है. साथ ही उनके परिवार के सभी सदस्यों के फोन भी छीन लिए गए हैं.
खान की पार्टी पीटीआई ने खुद ट्वीट कर अर्सलान खालिद के घर पर छापेमारी की जानकारी दी है. पीटीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा, बेहद परेशान करने वाली खबर, डॉ. अर्सलान खालिद मो के घर पर छापा मारा गया है और उन्होंने उसके परिवार से सभी फोन ले लिए हैं.
पार्टी की ओर से कहा गया है कि ये कार्रवाई सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के आरोप में की गई है. पार्टी ने कहा कि उन्होंने कभी किसी को सोशल मीडिया पर एक शब्द तक नहीं कहा है. हालांकि अर्सलान खालिद के घर पर छापेमारी किस सिलसिले में की गई है इसकी कोई स्टीक जानकारी निकलकर सामने नहीं आई है.इमरान के देश छोड़ने पर लगी रोक इसके साथ ही इमरान, फवाद चौधरी और शाह महमूद के खिलाफ भी याचिका दायर की गई है. तीनों का नाम एग्जिट कंट्रोल लिस्ट (ECL) लिस्ट में डाले जाने की मांग की गई है. याचिका पर 11 अप्रैल को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. वहीं इमरान खान के देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है.
इमरान खान ने बुलाई पार्टी मीटिंग सरकार गिरने के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान ने पार्टी की कोर कमेटी की बैठक बुलाई है. मीटिंग में इमरान आगे की रणनीति की घोषणा करेंगे.
देर रात गिरी इमरान खान की सरकार बता दें कि शनिवार देर रात पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार गिर गई है. पीएम की कुर्सी के लिए हुए तमाम सियासी ड्रामे के बाद शनिवार रेत रात संसद में वोटिंग हुई. वोटिंग में इमरान के खिलाफ कुल 174 वोट पड़े. बहुमत के लिए 172 वोट जरूरी थे. वोटिंग के पहले स्पीकर और डिप्टी स्पीकर ने इस्तीफा दे दिया था.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











