
पांच राज्य, 6 आरोपी और संसद में रंगीन धुआं... किसी बड़ी साजिश का हिस्सा तो नहीं स्प्रे कांड?
AajTak
बीजेपी के सांसद खगेन मुर्मू तब लोकसभा में बोल रहे थे. बाकी सांसद अपनी-अपनी सीट पर बैठे थे. ठीक तभी विजिटर गैलरी यानी दर्शक दीर्घा से एक शख्स अचानक नीचे कूदता है. उसके कूदते ही एक और शख्स उसी विजिटर गैलरी से नीचे कूदता है और फिर हंगामा शुरू हो जाता है.
Parliament uproar: लोकतंत्र के मंदिर यानी संसद भवन में चार लोगों ने मिलकर जो हंगामा किया, उसने नए संसद भवन की सुरक्षा की पोल खोलकर रख दी. साथ ही संसद की सुरक्षा में चूक भी उजागर हो गई. 22 साल पहले भी आतंकी संसद की दहलीज़ तक जा पहुंचे थे. उस वक्त पांच आतंकवादियों ने संसद पर हमला कर दिया था. हालांकि कुछ देर बाद ही सुरक्षा बलों ने पांचों आतंकवादियों को ढेर कर दिया था. उस हमले के बाद संसद भवन के पूरे सुरक्षा इंतजाम को ही बदल दिया गया था. लेकिन अब 22 साल बाद जो हुआ.. उसने सांसदों को ही नहीं पूरे देश को सकते में डाल दिया.
इस पूरे घटनाक्रम में 6 आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है. ये आरोपी पांच अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं. सागर शर्मा उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं. मनोरंजन डी कर्नाटक के मैसूर का रहने वाला है. नीलम हरियाणा के जींद जिले के गांव घासो खुर्द की रहने वाली है. अमोल शिंदे लातूर (महाराष्ट्र) के रहने वाले हैं. इसके अलावा, एक्पोर्ट कंपनी में ड्राइवर विशाल शर्मा और हरियाणा का रहने वाला ललित झा है. सूत्रों का कहना है कि ललित झा इस पूरे कांड का मास्टरमाइंड माना जा रहा है.
13 दिसंबर 2023
संसद भवन पर हुए हमले की 22वीं बरसी थी. दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होने से पहले बीते 21 सालों की तरह इस बार भी तमाम सांसदों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी. तब घड़ी में सुबह के 9 बजकर 20 मिनट हुए थे. उसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह ठीक 11 बजे शुरू होती है. संसद भवन पर हमले की बरसी में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री और गृह मंत्री संसद से निकल चुके थे. दोनों को भोपाल और रायपुर में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में जाना था. पर बाकी विपक्ष के नेता और सांसद पार्लियामेंट हाउस में मौजूद थे. लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद अलग-अलग सांसद अपनी-अपनी बातें रख रहे थे.
दोपहर 12.43 बजे
संसद भवन के बाहर एक लड़का और लड़की पहुंचते हैं. फिर दोनों अचानक नारे लगाने लगते हैं. भारत माता की जय, जय भीम, तानाशाही नहीं चलेगी. नारे लगाने के साथ-साथ ये दोनों 'कलर क्रैकर' यानी रंगीन पटाखे फोड़ते हैं, जिससे धुआं उठता है. बाद में दोनों को संसद भवन के करीब ट्रांसपोर्ट भवन के सामने से पकड़ लिया जाता है. ये सब अभी चल ही रहा था कि संसद के अंदर ऐसा कुछ हुआ, जो आजतक कभी नहीं हुआ था.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








