
पहाड़ बने 'बर्फिस्तान', ठंड से कांपते 'मैदान'... जाते-जाते जमा गई जनवरी
AajTak
कश्मीर से लेकर हिमाचल में भारी बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है. शिमला, मनाली और कश्मीर की वादियों में सैलानियों में उत्साह है, लेकिन सड़क जाम और बिजली कटौती से स्थानीय लोगों को दिक्कतें हो रही हैं. प्रशासन राहत और बर्फ हटाने के काम में जुटा है.
पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हो रही है, तो वहीं मैदानी इलाकों में बारिश के बाद शीतलहर शरीर में ठिठुरन पैदा कर रही है. जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में लगातार भारी बर्फबारी हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है. बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई प्रमुख सड़कें बंद कर दी गई हैं. वहीं पहाड़ी जिलों में एहतियातन स्कूलों को भी बंद रखने के आदेश दिए गए हैं.
देर से ही सही, जब बर्फबारी ने पहाड़ों पर दस्तक दी तो वादियां गुलजार हो गईं. बर्फ की सफेद चादरों ने घाटी की खूबसूरती पर चार चांद लगा दिए हैं. दूर-दूर तक बर्फ के सिवा कुछ नजर नहीं आ रहा है. सड़कों से लेकर मकानों तक, पहाड़ों से लेकर पेड़ों तक, सिर्फ बर्फ की मोटी चादरें नजर आ रही हैं.
बर्फ अपने साथ मुसीबत लेकर आती है. घरों से निकलना है तो बर्फ की चादरों से जूझना होगा. पहाड़ी इलाकों में बर्फ की मोटी-मोटी चादरों को हटाने का काम चल रहा है. गाड़ियों के ऊपर भी बर्फ की मोटी चादरें जमी हुई हैं, जिन्हें हटाने का काम किया जा रहा है. सरकार की ओर से भी राहत कार्य किया जा रहा है.
बड़ी-बड़ी मशीनें बर्फ हटाने का काम कर रही हैं, लेकिन बर्फ है कि एक बार हटाई जाती है तो दूसरी खेप फिर जमा हो जाती है. अनंतनाग में भारी बर्फबारी के बीच पर्यटकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. चारों ओर जमी बर्फ के बीच पर्यटक जश्न मनाते और तस्वीरें लेते नजर आए. मौसम के बदले मिज़ाज ने कश्मीर की वादियों को खूबसूरत नज़ारों में बदल दिया.
वहीं दूसरी ओर श्रीनगर में भारी बर्फबारी हो रही है. कई फीट तक बर्फ गिर चुकी है. मौसम में ठंडक भी बढ़ गई है. जो लोग घूमने आए थे, वे इस बर्फबारी में फंस गए हैं. साथ ही कई उड़ानें भी रद्द हो गई हैं.
लेकिन लोग खुश हैं कि बहुत महीनों बाद ही सही, ऐसी बर्फबारी देखने को तो मिली. बर्फबारी से कड़ाके की ठंड से भी लोगों को थोड़ी राहत मिली है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






