
पहले iPhone की हुई नीलामी, इतने लाख की लगी बोली
AajTak
iPhone 1 unopened price: एक आईफोन की कीमत कितनी होती है, इसका अंदाजा हम सभी को है. मगर बात जब पहले आईफोन की हो, तो इसकी कीमत नीलामी से ही तय हो सकती है. हाल में ही पहले आईफोन यानी iPhone 1 की अनओपन्ड यूनिट की नीलामी हुई है. इसके साथ ही iPod की भी नीलामी हुई है.
iPhone और iPad की कीमत का अंदाजा तो सभी को है. क्या करेंगे आप अगर आपको पहले आईफोन यानी iPhone 1 की कीमत तय करनी हो? इसका सबसे आसान तरीका नीलामी है. एक अनओपन्ड iPhone (पहली जनरेशन) की नीलामी अमेरिका में हुई है. यह डिवाइस 35,414 अमेरिकी डॉलर (लगभग 28 लाख रुपये) की कीमत में बिका है.
वहीं पहली जनरेशन का iPod जो साल 2001 में लॉन्च हुआ था, नीलामी में 25 हजार डॉलर (लगभग 20 लाख रुपये) में बिका है. पुरी तरह से पैक्ड iPhone को RR ऑक्शन ने बेचा है.
वैसे तो पहली जनरेशन के इस रेयर आईफोन की कीमत लाखों डॉलर में हो सकती थी, लेकिन नीलामी में इसे कुछ लाख में ही बेच दिया गया. लेटेस्ट ऑक्शन में पैक्ड आईफोन के साथ और भी कई आइटम शामिल थे.
इस नीलामी में Apple 1 का सर्किट बोर्ड भी था, जिसे ऐपल को-फाउंडर Stephen Wozniak ने खुद तैयार किया था. इसे नीलामी में 6,77,196 डॉलर (लगभग 5.41 करोड़ रुपये) मिले हैं. पहला आईफोन 2MP के कैमरा और विजुअल वॉयसमेल कैपेबिलिटी के साथ आता है.
इसे जून 2007 में लॉन्च किया गया था. उस वक्त 4GB वेरिएंट की कीमत 499 डॉलर और 8GB वेरिएंट की कीमत 599 डॉलर थी. भले ही कीमत के मामले में नीलाम हुए इस आईफोन ने कोई बड़ा रिकॉर्ड नहीं बनाया हो, लेकिन यह अपने तरह का दुर्लभ प्रोडक्ट है.
अनओपन्ड गैजेट्स दुनियाभर में काफी ज्यादा कीमत पर बिकते हैं, लेकिन इसे बहुत ज्यादा कीमत नहीं मिली है. इससे पहले Nintendo के बेस्ट सेलिंग वीडियो गेम Super Mario 64 का अनओपन्ड वर्जन 15.6 लाख डॉलर में बिका था.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.










