
पहले BAAP... और अब PAAP-SAAP का शेयर बाजार में सीधा खेल! जानिए अचानक कैसे बदला मूड
AajTak
मार्च 2023 में PSU शेयरों में एक तरफा रैली देखने को मिली है. लगभग सभी शेयरों की कीमतें दोगुनी हो गई हैं. खासकर रेलवे स्टॉक्स ने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है, और अब लोग भी इन शेयरों पर दांव लगा रहे हैं.
शेयर बाजार (Share Market) में निवेशकों का नजरिया तेजी से बदल रहा है. खासकर पिछले एक से दो साल का पैटर्न देखें तो भारतीय बाजार में नया ट्रेंड आ गया है. दरअसल, कुछ समय पहले किसी भी वैल्यूएशन पर ग्रोथ स्टॉक को खरीदना का चलन था, जबकि उस समय कमाई और क्वालिटी पर एक जैसा ध्यान नहीं दिया जाता था.
लेकिन उसके बाद बाजार में क्वालिटी स्टॉक का प्रदर्शन थोड़ा सुस्त पड़ा और दूसरे कमाई वाले स्टॉक के प्रति निवेशकों का रुझान बढ़ गया. इससे BAAP थीम को झटका लगा, यहां BAAP थीम का मतलब 'Buy at any price' है. यानी वैल्यूएशन वाले स्टॉक रेस में पिछड़ने लगे.
उसके बाद साल 2020 से निवेशकों ने पसंदीदा पीएसयू शेयरों पर दांव लगाना शुरू किया. उसी समय स्मॉलकैप शेयर भी निवेशकों को लुभाने लगा. क्योंकि रिटेल निवेशक तेजी से बाजार में एंट्री कर रहे थे. अब जब कई PSU मल्टीबैगर्स बन रहे हैं और स्मॉलकैप शेयरों के वैल्यूएशन महंगे नजर आ रहे हैं, तो इस बात को लेकर चिंताएं हैं कि क्या हाई वैल्यूएशन आगे भी कायम रहेगा?
How times change: Previously we had BAAP- buy at any price. Now it is PAAP: Psu at any price And SAAP: Smallcap at any price
इस बीच Helios Capital के समीर अरोड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक मजेदार पोस्ट किया है. उन्होंने बाजार में शेयरों को लेकर बदलते नजरिये पर 'PAAP' यानी 'PSUs at any Price' नाम दिया है. यानी निवेशक अब पीएसयू किसी भी कीमत पर खरीद रहे हैं. इसके अलावा निवेश 'SAAP' थीम भी अपना रहे हैं, यानी 'Smallcaps at any Price’.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










