
पहले हुआ Rape फिर टू-फिंगर टेस्ट, IAF ऑफिसर के आरोपों पर महिला आयोग सख्त; पत्र लिख जताई नाराजगी
Zee News
एयर फोर्स की एक महिला अधिकारी का आरोप है कि बलात्कार की शिकायत के बाद डॉक्टरों ने उसका टू-फिंगर टेस्ट किया, जो उसकी गरिमा और निजता का हनन है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस आरोप की गंभीरता को समझते हुए एयर चीफ मार्शल को पत्र लिखकर नाराजगी जताई है.
नई दिल्ली: अपने सहकर्मी पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली एयर फोर्स की महिला अधिकारी (Woman IAF Office) ने एक और सनसनीखेज आरोप लगाया है. ऑफिसर का कहना है कि रेप के बाद उसे टू-फिंगर टेस्ट (Two-Finger-Test) से भी गुजरना पड़ा, जिससे उसे दोहरा आघात पहुंचा है. वहीं, इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है. आयोग का कहना है कि एयरफोर्स के ही डॉक्टरों द्वारा टू-फिंगर टेस्ट किया जाना महिला अधिकारी की गरिमा और निजता का हनन है.
‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ में छपी खबर के अनुसार, राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission for Women) ने कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए आदेश के भी खिलाफ है, जिसमें इस तरह के टेस्ट पर रोक लगाने की बात कही गई थी. महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने इस संबंध में एयर चीफ मार्शल को पत्र लिखकर जरूरी कदम उठाने को कहा है. आयोग ने कहा कि एयरफोर्स के डॉक्टरों को गाइडलाइंस के बारे में बताना चाहिए.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










